राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले
जयपुर कमिश्नरेट सहित कई जिलों में बदले गए डीवाईएसपी, पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव
जयपुर। आरपीएस राजस्थान पुलिस विभाग में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 141 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यरत उप पुलिस अधीक्षकों (DYSP) तथा सहायक पुलिस आयुक्तों (ACP) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस व्यापक तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा अधिकारियों के अनुभव का बेहतर उपयोग होगा।
जारी आदेश के अनुसार एसीपी (बगरू) के पद पर तैनात हेमेन्द्र शर्मा को अब एसीपी (मानसरोवर) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आरपीएस अधिकारी शिवकुमार भारद्वाज को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) से स्थानांतरित कर एसीपी (झोटवाड़ा) जयपुर कमिश्नरेट लगाया गया है।
जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत गजेन्द्र सिंह को चूरू जिले में सीओ के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं नतीशा जाखड़ को एसीपी (पुलिस कंट्रोल रूम) जयपुर से स्थानांतरित कर एसीपी (प्रतापनगर) जोधपुर कमिश्नरेट भेजा गया है।
सवाई माधोपुर ग्रामीण क्षेत्र में सीओ के पद पर कार्यरत हंसराज बैरवा को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी (शास्त्री नगर) बनाया गया है। इसी प्रकार दूदू, जयपुर ग्रामीण में सीओ के रूप में कार्यरत दीपक खण्डेलवाल को एसीपी (बगरू) जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जयपुर कमिश्नरेट के एसीपी (अशोक नगर) बालाराम को अब राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं आदित्य पूनियां को एसीपी (रामगंज) से स्थानांतरित कर एसीपी (अशोक नगर) बनाया गया है।
इसके अलावा जयपुर ग्रामीण के सीओ जोबनेर शिवरतन गोदारा को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी (रामगंज) नियुक्त किया गया है। वहीं एससी/एसटी सेल जयपुर कमिश्नरेट में कार्यरत पन्ना लाल जांगिड़ को सीओ जोबनेर, जयपुर ग्रामीण भेजा गया है।
साइबर अपराध शाखा में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जयपुर कमिश्नरेट की साइबर क्राइम इकाई में कार्यरत चन्द्र प्रकाश को राजस्थान पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं झुंझुनूं के सीओ जुल्फीकार अली को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी साइबर क्राइम (साउथ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसीपी (आदर्श नगर) के पद पर कार्यरत लक्ष्मी सुथार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सीओ नियुक्त किया गया है। उनकी जगह सुरेन्द्र सिंह को एसीपी वी एंड ओए से स्थानांतरित कर एसीपी (आदर्श नगर) बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम जयपुर कमिश्नरेट में कार्यरत रमेश कुमार पारीक को उप पुलिस अधीक्षक जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकरण) नियुक्त किया गया है। वहीं एसओजी जयपुर में लीव रिजर्व पर तैनात राम सिंह को एसीपी (मेट्रो) जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों के स्थानांतरण से विभिन्न इकाइयों में कार्य क्षमता बढ़ाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस प्रशासन में बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया है।
फिलहाल स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के भीतर इस बड़े फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में इन बदलावों का असर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था पर देखने को मिलेगा।

