बकरा मंडी में गाय लेकर पहुंचे हिंदू शख्स को मुस्लिम युवक ने दी ऐसी सलाह, इंटरनेट बोला– यही है इंसानियत

पश्चिम बंगाल के मगराहाट से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ईद से पहले लगने वाली पशु मंडी में एक हिंदू शख्स गाय बेचने पहुंचता है, जहां मौजूद कुछ लोग उससे गाय और धर्म को लेकर सवाल पूछने लगते हैं। इसी दौरान वहां मौजूद एक मुस्लिम युवक का जवाब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पशु मंडी में गाय लेकर पहुंचे हिंदू शख्स से कुछ लोग बातचीत कर रहे होते हैं।
माहौल थोड़ा गंभीर दिखाई देता है, लेकिन तभी एक मुस्लिम युवक बीच में आकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखता है। युवक कहता है कि यह कुर्बानी का त्योहार है और यह बकरा मंडी है, इसलिए यहां गाय माता को लेकर नहीं आना चाहिए। वह आगे कहता है कि यहां मौजूद जानवरों की कुर्बानी दी जाएगी और वह किसी भी तरह से गाय माता का अपमान नहीं करना चाहते। युवक हिंदू शख्स को सलाह देता है कि वह गाय को वहां से ले जाए, क्योंकि बाद में कोई न कोई उसकी बोली लगाने आ जाएगा
मुस्लिम युवक की समझदारी और सम्मानजनक भाषा ने सोशल Media पर लोगों को काफी प्रभावित किया।
कई यूजर्स ने इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सम्मान की मिसाल बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग युवक की तारीफ करते हुए इसे “सच्ची इंसानियत” बता रहे हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर धर्म और इंसानियत को लेकर नई चर्चा जरूर छेड़ रही है।
Read More : कलेक्टर की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित

