59 की उम्र में भी क्यों खास हैं Madhuri Dixit ? जानिए करियर और निजी जिंदगी के दिलचस्प किस्से
‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान से ज्यादा फीस, ‘खलनायक’ में नो प्रेग्नेंसी क्लॉज; Madhuri Dixit से जुड़े अनसुने किस्से
59 साल की हो चुकीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल Madhuri Dixit आज भी अपने शानदार अभिनय, खूबसूरत मुस्कान और बेहतरीन डांस के लिए करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। हिंदी सिनेमा में उनका सफर सिर्फ सुपरहिट फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी आज तक चर्चा में रहते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास और अनसुनी बातें।

Madhuri Dixit ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स और टीवी शोज से की थी। उन्होंने दूरदर्शन के लिए ‘बॉम्बे मेरी है’ नाम का शो भी शूट किया था, लेकिन कमजोर स्टारकास्ट के कारण वह कभी टेलीकास्ट नहीं हो पाया। इसके बाद वह राजश्री प्रोडक्शंस के टीवी शो ‘पेइंग गेस्ट’ में नजर आईं, जो 1985 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। यही शो उनका पहला ऑन-एयर प्रोजेक्ट बना।
Madhuri Dixit के लंबे समय तक मैनेजर रहे रिक्कू राकेश नाथ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पहली बार माधुरी से टीवी शो ‘पेइंग गेस्ट’ के सेट पर मिले थे। उस समय ही उन्होंने माधुरी के आत्मविश्वास और टैलेंट को देखकर अंदाजा लगा लिया था कि वह आगे चलकर बड़ी स्टार बनेंगी।

Madhuri Dixit के करियर का एक बेहद दिलचस्प किस्सा फिल्म ‘कर्मा’ से जुड़ा है। मशहूर फिल्ममेकर Subhash Ghai ने उन्हें फिल्म में एक छोटे डांस सीक्वेंस के लिए लिया था, लेकिन बाद में उनका सीन फिल्म से हटा दिया। वजह यह थी कि सुभाष घई को लगा कि इतनी टैलेंटेड लड़की को छोटा रोल देना सही नहीं होगा। बाद में उन्होंने माधुरी को अपनी फिल्मों में बड़े रोल दिए। माधुरी ने आगे चलकर ‘राम लखन’ और ‘खलनायक’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
Madhuri Dixit फिल्म ‘खलनायक’ के दौरान माधुरी और Sanjay Dutt के अफेयर की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं। उसी समय सुभाष घई ने माधुरी से एक खास ‘नो प्रेग्नेंसी’ क्लॉज साइन करवाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर शूटिंग के दौरान माधुरी प्रेग्नेंट होतीं, तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ता। उस दौर में किसी अभिनेत्री से ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाना बेहद अनोखी बात मानी गई थी।

Madhuri Dixit का स्टारडम 90 के दशक में अपने चरम पर था। ‘तेजाब’, ‘दिल’, ‘बेटा’ और ‘साजन’ जैसी फिल्मों की सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्री बना दिया था। यही वजह थी कि फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में उन्हें अभिनेता Salman Khan से भी ज्यादा फीस दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी को इस फिल्म के लिए लगभग 2.7 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि सलमान खान की फीस करीब 25 लाख रुपए बताई गई थी। उस समय किसी अभिनेत्री को इतनी बड़ी रकम मिलना अपने आप में बड़ी बात थी।
Madhuri Dixit फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में रीटा का किरदार निभाने वाली सहिला चड्ढा ने भी माधुरी से जुड़ी कई यादें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि माधुरी सेट पर बेहद अपनापन रखने वाली इंसान थीं। अगर उनके घर से अच्छा खाना आता था, तो वह सभी को साथ बैठकर खाने के लिए बुलाती थीं। सहिला ने यह भी बताया कि माधुरी अपने काम को लेकर बेहद गंभीर रहती थीं और हर शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए कई रीटेक देने से भी पीछे नहीं हटती थीं।
माधुरी बचपन से ही अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं। उन्हें डांस का बहुत शौक था और छोटी उम्र से ही उन्होंने इसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। अपने लुक, स्माइल और फिटनेस का भी वह खास ध्यान रखती थीं। यही मेहनत और समर्पण आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल करने का कारण बना।
आज भी Madhuri Dixit फिल्मों, टीवी शोज और डांस रियलिटी शोज के जरिए दर्शकों के बीच सक्रिय हैं। उनका चार्म और लोकप्रियता समय के साथ और भी बढ़ती जा रही है। करोड़ों फैंस के लिए माधुरी सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की एक ऐसी आइकॉन हैं, जिनकी जगह लेना आज भी आसान नहीं है।
Read More: SIR का तीसरा चरण शुरू ,घर घर जाकर होगी वाटरलिस्ट की जाँच

