शादी और उम्र पर ट्रोल हुईं Shamita Shetty, बोलीं- शादी करके क्या उखाड़ लिया?
Trolls को Shamita Shetty का करारा जवाब, बोलीं- Single हूं और खुश हूं
बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उम्र और शादी को लेकर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। Shamita Shetty ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन लोगों की सोच पर सवाल उठाए जो सिंगल महिलाओं को ऐज-शेम करने की कोशिश करते हैं।

47 वर्षीय Shamita Shetty ने साफ कहा कि वे शादी करने की किसी भी जल्दबाजी में नहीं हैं और अपनी जिंदगी में पूरी तरह खुश, फिट और संतुष्ट हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की पुरुष-प्रधान सोच पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर लोगों को उनकी जिंदगी से इतनी परेशानी है तो वे उन्हें तुरंत अनफॉलो कर दें।
दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने Shamita Shetty की उम्र और लुक्स को लेकर कमेंट किया था। यूजर ने लिखा कि अब आपकी उम्र हो गई है और पहले जैसी बात नहीं रही। इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए ShamitaShetty ने कहा कि समय के साथ हर चीज बदलती है और यह जीवन का प्राकृतिक नियम है। उन्होंने कहा कि शारीरिक बनावट हमेशा एक जैसी नहीं रहती लेकिन वे अपनी उम्र के हिसाब से पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं।
Shamita Shetty ने आगे लिखा कि उनके लिए सबसे ज्यादा मायने उनकी खुशी और मानसिक शांति रखती है। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिंदगी को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं और किसी भी तरह की सोशल मीडिया ट्रोलिंग उन्हें प्रभावित नहीं कर सकती।
ट्रोलर ने अपनी पोस्ट में Shamita Shetty की शादी को लेकर भी टिप्पणी की थी। यूजर ने लिखा कि अगर उन्होंने समय पर शादी कर ली होती तो आज उनके बच्चे बड़े हो गए होते। इस पर ShamitaShetty ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, “तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?”

उन्होंने आगे कहा कि आखिर लोग सिंगल महिलाओं को फॉलो ही क्यों करते हैं। सिर्फ इसलिए ताकि उन्हें ऐज-शेम किया जा सके और उन पर अपनी पिछड़ी सोच थोपी जा सके। Shamita Shetty ने कहा कि ऐसे लोगों को उनकी प्रोफाइल से दूर ही रहना चाहिए।
Shamita Shetty अक्सर अपनी बड़ी बहन और बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी के साथ तुलना को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी 50 साल की हैं और शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि ShamitaShetty ने कई बार इंटरव्यू में साफ कहा है कि वे सिर्फ समाज के दबाव में शादी नहीं करना चाहतीं।
उन्होंने पहले भी कहा था कि सही जीवनसाथी मिलने पर ही वे शादी के बारे में सोचेंगी। फिलहाल वे अपनी सिंगल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। ShamitaShetty का मानना है कि शादी किसी भी इंसान की जिंदगी का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ShamitaShetty ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘जहर’, ‘फरेब’ और ‘कैश’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाया।
बाद में ShamitaShetty ने कई रियलिटी शोज के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की। बिग बॉस और अन्य टीवी शोज में उनकी मौजूदगी को काफी पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर भी Shamita Shetty काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फिटनेस, लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
ShamitaShetty के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। फैंस का कहना है कि किसी महिला की शादी या उम्र को लेकर सवाल उठाना गलत है और हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा अधिकार है।
Read More: Gold Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹19 हजार सस्ता हुआ सोना

