Song Controversy : रैपर बादशाह को हरियाणा महिला आयोग का समन, टटीरी गाने पर आपत्तिजनक शब्दों का आरोप
Song Controversy : हरियाणा राज्य महिला आयोग ने रैपर बादशाह को हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर समन जारी किया है। गाने में आपत्तिजनक शब्दों और स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चियों को बैग फेंकते दिखाने पर शिकायत हुई। आयोग ने बादशाह को 13 मार्च को पानीपत में पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है।
Song Controversy : रैपर बादशाह को महिला आयोग ने किया तलब
बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर Badshah एक नए विवाद में घिर गए हैं। हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस मामले में Haryana State Commission for Women ने उन्हें समन जारी कर 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा है।
महिला आयोग ने यह कार्रवाई गाने में इस्तेमाल की गई कथित आपत्तिजनक भाषा और वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर की गई शिकायतों के आधार पर की है।
पानीपत में 13 मार्च को पेश होने का आदेश
महिला आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि रैपर बादशाह को 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत स्थित डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोग के सामने पेश होना होगा।
समन Renu Bhatia की ओर से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि गाने में शब्दों की मर्यादा का उल्लंघन और आपत्तिजनक सामग्री होने की शिकायत मिली है, जिस पर सुनवाई की जाएगी।
सामाजिक संस्थाओं ने दर्ज कराई शिकायत
इस मामले की शुरुआत पानीपत की सामाजिक संस्था नारी तू नारायणी की अध्यक्ष Savita Arya और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख Shiv Kumar की शिकायत से हुई।
इसके अलावा रोहतक के अधिवक्ता Rajnaryan Panghal ने भी इस मामले को लेकर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा और वीडियो के दृश्य समाज में गलत संदेश दे सकते हैं।
गाने की लाइन पर उठी आपत्ति
शिकायत में खास तौर पर गाने की एक लाइन पर आपत्ति जताई गई है। आरोप है कि रैप में कहा गया है:
“आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने…”
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की भाषा महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपमानजनक है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।
स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चियों को दिखाने पर भी विवाद
गाने के वीडियो को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार वीडियो में कुछ नाबालिग बच्चियों को हरियाणा के सरकारी स्कूल की यूनिफॉर्म में दिखाया गया है।
वीडियो में बच्चियों को अपने स्कूल बैग फेंकते और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के दृश्य बच्चों के बीच पढ़ाई के प्रति गलत संदेश दे सकते हैं।
उनका मानना है कि इस तरह के वीडियो से अन्य बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
1 मार्च को रिलीज हुआ था गाना
विवादित गाना ‘टटीरी’ 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर और सिंगर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं।
रिलीज होने के बाद यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हुआ और अब तक इसे 20 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।
हालांकि लोकप्रियता के साथ-साथ यह गाना विवादों में भी आ गया।
शिकायत में बताए गए कानूनी प्रावधान
इस मामले में शिकायतकर्ताओं ने कई कानूनों का हवाला भी दिया है।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005
इस कानून के तहत बच्चों के हितों के खिलाफ किसी भी गतिविधि की जांच करना आयोग की जिम्मेदारी होती है।
किशोर न्याय अधिनियम, 2015
इस अधिनियम की धारा 75 के अनुसार बच्चों को मानसिक या भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को अपराध माना जाता है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009
इस कानून के अनुसार बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चों को पढ़ाई से दूर भागते दिखाना इस भावना के खिलाफ है।
आयोग करेगा मामले की सुनवाई
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
13 मार्च को होने वाली सुनवाई में आयोग यह तय करेगा कि गाने में इस्तेमाल की गई भाषा और वीडियो के दृश्य वास्तव में आपत्तिजनक हैं या नहीं।
अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।


Another vital application is assortment optimization, where POS data uncovers winning SKUs per region. This enables retailers to customize assortments to regional tastes, increasing relevance and sales. Promotions and pricing strategies can be adjusted using live feedback to maximize profit while maintaining brand consistency.
Customer analytics built from POS data by identifying loyal customers. These insights inform targeted campaigns, improving engagement and retention. Retail teams can trigger personalized offers at checkout moments, driving incremental sales.
Data governance and privacy considerations are central as POS analytics collect sensitive information. Maintaining data integrity is vital and adhere to regulations to safeguard customer privacy. Robust data pipelines and transparent usage policies help build confidence among shoppers.
In conclusion, POS data analytics is a powerful tool, revealing actionable findings that drive efficiency across operations, marketing, and customer service. As retailers embrace real-time data, firms gain an edge over competitors, resulting in improved outcomes for customers and stakeholders.
Retailers now have new possibilities with POS data analytics, enabling smarter, faster decisions today and driving the evolution of retail analytics.
demographic analysis restaurant [url=https://southerncrescent.org/location-analytics-choosing-the-right-restaurant-spot/]demographic analysis restaurant[/url].