Rajasthan News: चूरू में योगा सेमिनार पर Dr. बी.एल. कुमावत का बयान: यह प्रचार-प्रसार का बेहतर माध्यम है
सिद्धमुख (चूरू)। अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ एवं विनायक आयुर्वेद व पैरामेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क प्रदेश स्तरीय योगा सेमिनार 2025 का भव्य आयोजन किया गया।

सेमिनार में प्रदेशभर से आए सैकड़ों योग प्रशिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेन्द्र के. निकुंभ , ऑब्जर्वर आयुष मंत्रालय भारत सरकार, महाराष्ट्र, डॉ. सागर सहायक प्रोफेसर, योग व नेचुरोपैथी, महाराष्ट्र, अखिल राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. एल. कुमावत, प्रदेश सचिव डॉ. राजेश चौहान, योगाचार्य रामावतार यादव (सीकर), योगी रामसरस सूर्य नमस्कार वर्ल्ड रिकॉर्ड, टोंक एवं विजयलक्ष्मी कंवर मृच्यासन आसन वर्ल्ड रिकॉर्ड, जयपुर शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुवात भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना से हुई।

सेमिनार में योग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बी एल कुमावत ने योग प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि योग के प्रचार प्रसार के लिए योगा सेमिनार एक अच्छा कदम है जो आने वाले समय में योग के प्रति समाज को जागरूकता देने में सफल योगदान माना जाएगा । सेमिनार में योगाभ्यास, ध्यान, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. एल. कुमावत ने कहा कि “योग जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला मार्ग है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।”
प्रदेश सचिव डॉ. राजेश चौहान ने कहा कि “योग समाज को स्वस्थ और निरोग बनाने की दिशा में सबसे प्रभावी साधन है।”कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि योग को जन-जन तक पहुँचाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा एवं योग के प्रचार प्रसार के लिए योग प्रशिक्षक राजस्थान में सेमिनार , रेलियां , जागरूकता कार्यक्रम करवाते रहेंगे।

