राजापार्क में Zaivik का पहला मॉडल स्टोर शुरू, पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध

मुख्य अतिथि अशोक परनामी ने फीता काटकर किया स्टोर का उद्घाटन
जयपुर। राजापार्क क्षेत्र में पेस्टिसाइड-फ्री और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में Zaivik ब्रांड ने अपना पहला मॉडल स्टोर शुरू किया है। स्टोर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक परनामी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर Zaivik की फाउंडिंग टीम सहित गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।
राजापार्क स्थित इस मॉडल स्टोर में रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाले ग्रोसरी उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां दालें, मसाले, बाजरा, कॉन्डिमेंट्स, बिलोना घी और कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल्स सहित अनेक खाद्य उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण, पेस्टिसाइड-फ्री और टिकाऊ कृषि से जुड़े खाद्य उत्पाद पहुंचाना है।
किसानों के साथ मिलकर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को बढ़ावा
Zaivik का फोकस केवल उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं है। कंपनी पूरे भारत में किसानों के साथ मिलकर पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों के उत्पादन और सस्टेनेबल एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं राजस्थान और गुजरात में स्थित हैं।
महिला उद्यमिता की महत्वपूर्ण भूमिका
Zaivik की फाउंडिंग टीम में महिला उद्यमी अंजलि शरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजापार्क में शुरू किया गया पहला Zaivik स्टोर उन्हीं की अगुवाई में संचालित किया जा रहा है। इस स्टोर के माध्यम से उपभोक्ताओं को प्राकृतिक एवं पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कंपनी की फाउंडिंग टीम में अरविंद, भाविन और विश्वदीप भी शामिल हैं। टीम के सभी सदस्यों ने IIM और ISB हैदराबाद जैसे देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है।
देशभर में Zaivik स्टोर्स खोलने का मिशन
Zaivik ने आने वाले समय में पूरे भारत में कई स्टोर्स खोलने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति बनाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी की वेबसाइट www.zaivik.com सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी ग्राहकों तक अपने उत्पाद पहुंचाने की योजना है।
कंपनी का उद्देश्य किसानों, टिकाऊ कृषि और उपभोक्ताओं के बीच एक मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, ताकि पेस्टिसाइड-फ्री खाद्य उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को बेहतर बाजार और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य विकल्प उपलब्ध हो सकें।
MORE READ:- जयपुर बाइक चोरीः पुलिस पर बाइक उठाने का आरोप, CCTV के बाद जांच में खुला चौंकाने वाला मामला !
जयपुर बाइक चोरी: पुलिस पर बाइक उठाने का आरोप, CCTV के बाद जांच में खुला चौंकाने वाला मामला !

