पुणे | 24 जून 2026 — महाराष्ट्र के पुणे से एक ऐसा सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। युवा कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की पुणे स्थित लोहागढ़ किले पर 400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे एक दुखद हादसा माना गया, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो सच सामने आया — यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी, ठंडे दिमाग से रची गई खूनी साजिश थी।
कौन था केतन अग्रवाल?
पुणे जिले के गहुंजे के रहने वाले केतन अग्रवाल अपने पारिवारिक रियल एस्टेट बिजनेस में निदेशक थे। 26 साल के केतन एक प्रतिष्ठित और सम्पन्न परिवार से थे। केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी। दोनों परिवार पुणे के मार्केट यार्ड इलाके के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों में शामिल हैं
दोनों की शादी नवंबर में होने वाली थी। खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारों ने शादी के लिए राजस्थान में 17 करोड़ रुपये में एक महल बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो निजी विमानों की व्यवस्था की गई थी। जो शादी सपनों जैसी होने वाली थी, वह एक खूनी त्रासदी में बदल गई
18 जून की वो काली रात
18 जून को हुई इस घटना में केतन का शव किले के पास एक खाई में मिला था। पुलिस ने पहले बताया था कि केतन अपनी मंगेतर सिया और दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर थे। तस्वीरें लेते समय वह करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे।मंगेतर सिया गोयल ने भी पुलिस को फोन पर यही बयान दिया। लेकिन पुलिस को शुरू से ही कुछ संदिग्ध लगा और जांच शुरू हुई
जन्मदिन के बहाने ले गई मौत की ओर
19 जून को सिया का जन्मदिन था, और केतन अग्रवाल ने उनकी शादी से पहले एक विशेष सेलिब्रेशन के रूप में इस टूर का इंतजाम किया था। केतन ने अपनी होने वाली दुल्हन के जन्मदिन से एक दिन पहले उसे ट्रेकिंग का सरप्राइज दिया — लेकिन वह नहीं जानता था कि यह उसकी आखिरी यात्रा होगी ,केतन अग्रवाल प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सिया के साथ लोहागढ़ किले गए थे। उसी किले पर, जहाँ केतन खुशी मनाने गया था, वहाँ उसकी जिंदगी का दुखद अंत हुआ
कैसे खुला राज? CCTV ने पकड़ी साजिश
पुलिस को जांच के दौरान किले के टिकट काउंटर के पास का एक CCTV फुटेज मिला। इसमें 26 साल के केतन अग्रवाल और 20 साल की सिया साथ चलते दिख रहे थे। उनके कुछ ही पीछे एक युवक चल रहा था जिसने शॉर्ट्स और हुडी पहनी थी, पुलिस को शक तब हुआ जब उन्होंने देखा कि उस दिन तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। इतनी गर्मी में किसी का हुडी पहनना और चेहरा छिपाना असामान्य था। फुटेज में दिखा कि जब सिया पीछे मुड़कर देखती, तो हुडी वाला युवक तुरंत नीचे बैठ जाता था। बाद में इस युवक की पहचान सिया के प्रेमी चेतन चौधरी के रूप में हुई,किले के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक सिया और केतन के पीछे-पीछे चलता दिखाई दिया। यही वह पहला अहम सुराग था, जिसने पूरी साजिश को उजागर कर दिया
कॉल रिकॉर्ड ने किया बड़ा खुलासा
कॉल रिकॉर्ड्स के विश्लेषण से पता चला कि सिया और चेतन ने पिछले सात महीनों में एक-दूसरे को 2,004 बार फोन किया था। दोनों के बीच कुल 238 घंटों तक बातचीत हुई थी। इन दोनों की मुलाकात एक बिजनेस इवेंट के दौरान हुई थी। सिया बेकरी का काम करती है, जबकि चेतन ड्राई फ्रूट्स के व्यापार से जुड़ा है,केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने फोन रिकॉर्ड्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और चैट्स की जांच की। पुलिस का दावा है कि सिया, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसे लगता था कि केतन उसके और चेतन के रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन चुके थे
पहले पासपोर्ट चुराया, फिर हत्या की साजिश रची
सगाई के बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं और दोनों जून के पहले सप्ताह में प्री-वेडिंग शूट के लिए इंडोनेशिया के बाली जाने वाले थे। हालांकि यात्रा से ठीक पहले केतन का पासपोर्ट गायब हो गया, जिसके चलते पूरा प्लान रद्द करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, सिया ने कथित तौर पर नाश्ते के लिए रुके एक होटल के वॉशरूम में अपना पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया, जिसके कारण बाली की यात्रा रद्द करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, बाली ट्रिप रद्द होने के बाद दोनों ने हत्या की योजना बनाई
पहले भी की जा चुकी थी हत्या की कोशिश
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पता चला कि 18 जून से पहले भी केतन को मारने की कोशिश हो चुकी थी। 14 जून को भी सिया ने केतन की जान लेने का पूरा बंदोबस्त कर लिया था। सिया ने केतन को तब भी धक्का देकर खाई में गिराने की कोशिश की। हालांकि तब केतन ने झाड़ी पकड़कर अपनी जान बचाई थी। राज खुलने के डर से सिया ने ‘सांप-सांप’ का शोर मचाया। केतन अपनी मंगेतर की साजिश को भांप नहीं सका और इसी का फायदा उठाकर ठीक चार दिन बाद सिया ने उसकी हत्या कर दी,जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने केतन को रास्ते से हटाने के लिए प्लान-सी भी तैयार कर रखा था। अगर पिछली कोशिशें नाकाम रहतीं, तो वे इस तीसरे प्लान को अंजाम देते
गिरफ्तारी और कबूलनामा
कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियां और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। चेतन चौधरी को पिछली रात और सिया गोयल को सुबह गिरफ्तार किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया
परिवार का दर्द, माँ की मांग — फाँसी दो
केतन की मां ने सिया को विश्वासघाती बताते हुए कहा, “मैंने सिया से कई बार मुलाकात की, साथ शॉपिंग की, डिनर पर गई, लेकिन कभी शक नहीं हुआ। मेरे बेटे की मौत के लिए सिया और उसका बॉयफ्रेंड पूरी तरह जिम्मेदार हैं। मैं इन दोनों को फाँसी की सजा की मांग करती हूँ।”मृतक के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो सीधे मना कर सकती थी। उन्होंने कहा — “हम तुरंत शादी रद्द कर देते, इतना क्रूर फैसला क्यों लिया?”
क्या सीख मिलती है इस केस से?
यह मामला इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद एक और भयावह घटना है, जिसमें सबसे करीबी रिश्ते ने ही धोखा दिया। 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके मंगेतर केतन अग्रवाल की सोशल मीडिया पोस्ट्स देखकर किसी को भी नहीं लग सकता था कि उनके रिश्ते का अंत इतनी दर्दनाक घटना में होगा। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में कोई और भी शामिल था या नहीं।
MORE READ:- लंदन हाईकोर्ट से Nirav Modi को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया ने 100 करोड़ रुपये का केस जीता

