May : Horoscope : मिथुन को प्रमोशन, कई राशियों को धन लाभ

मई में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। इन 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस, पैसा और परिवार से जुड़े अच्छे संकेत बन रहे हैं। वृष राशि वालों को अटका पैसा मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को प्रमोशन या लीड रोल मिलने के योग हैं।
कर्क राशि वालों को पुराने काम का पैसा वापस मिल सकता है। सिंह राशि वालों के लिए प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। धनु राशि वालों को उधार दिया धन वापस मिलने से राहत मिलेगी।
मकर राशि वालों को नई परियोजना या निवेश में फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को घरेलू सुख और स्थिरता मिलेगी। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।

मेष – पॉजिटिव – नए मौके मिलेंगे और रुके कामों में गति आएगी। पिछली गलतियों से सीखकर बेहतर योजना बनाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार और समाज में आपकी सक्रियता दिखेगी। नई योजना, घर में बदलाव, यात्रा या जिम्मेदारी से आपकी पहचान मजबूत होगी। नेगेटिव – गुस्सा और जल्दबाजी नुकसान दे सकते हैं। पैसों के लेनदेन और निवेश में जांच जरूरी है। फिजूल खर्च से बजट बिगड़ सकता है। मेहनत के मुकाबले परिणाम कम मिलने से तनाव रहेगा।
करियर – बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, कमीशन, दलाली और मार्केटिंग से फायदा मिल सकता है। साझेदारी में साफ बातचीत रखें। नौकरीपेशा लोगों को महीने के आखिरी दिनों में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या अधिकारियों की तारीफ मिल सकती है। परिवार – प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी, लेकिन ज्यादा उम्मीद से मन दुख सकता है। दांपत्य में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मन की बात शांत तरीके से कहें। हेल्थ – सिरदर्द, आंखों का तनाव, गर्दन-पीठ में खिंचाव और पाचन की समस्या हो सकती है। गर्मी, पानी की कमी और लू से बचें। हल्का भोजन, योग और पूरी नींद जरूरी है।

वृष – पॉजिटिव – व्यक्तित्व में निखार आएगा और फैसले तेजी से होंगे। अटका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। शुरुआत में सम्मान बढ़ेगा। बीच में सरकारी या पुराने मामले में राहत मिलेगी। पढ़ाई और उच्च शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव – भावुकता और जिद से करीबी रिश्तों में तकरार हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ेगा। बिना जांच निवेश नुकसान दे सकता है। बच्चों की संगति और ऑनलाइन आदतों पर ध्यान दें।
करियर – कामकाज में रफ्तार रहेगी। नई योजना शुरू होगी और विस्तार की दिशा बनेगी। मार्केटिंग, कला, सौंदर्य, रियल एस्टेट और निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन बढ़ोतरी या नई जिम्मेदारी की चर्चा चलेगी। परिवार – रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी और रोमांस रहेगा। दांपत्य में समझ बेहतर होगी। अविवाहित लोगों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। हेल्थ – साइनस, गले की परेशानी, आंखों में जलन और थकान हो सकती है। शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड वालों को सावधानी रखनी होगी। पानी, आराम और नियमित जांच से राहत मिलेगी।

मिथुन – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों की सलाह से फोकस बढ़ेगा। पुराने काम का लाभ दिखने लगेगा। परिवार और समाज में आपकी बात का असर बढ़ेगा। बच्चों की पढ़ाई या एडमिशन से अच्छी खबर मिल सकती है। लक्ष्य तय रहेंगे तो परिणाम मजबूत होंगे। नेगेटिव – लंबी यात्रा में रुकावट आ सकती है। बोलने से पहले सोचें, वरना विवाद बढ़ेगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती और गलत संगति से दूर रहे। आंख बंद करके भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
करियर – काम में नई दिशा खुलेगी। बिजनेस विस्तार की योजना बनेगी, लेकिन निवेश से पहले सलाह जरूरी है। नौकरी में प्रमोशन, लीड रोल या नए टारगेट मिल सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार – घर में समारोह की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी। अहं से बचेंगे तो रिश्ते सहज रहेंगे। हेल्थ – काम का बोझ, एलर्जी, माइग्रेन, गैस और नींद की कमी परेशान कर सकती है। पानी कम पीने से कमजोरी बढ़ेगी। योग, सैर और आराम से राहत मिलेगी।

कर्क – पॉजिटिव – महीने की शुरुआत में भाग्य साथ देगा और रुके काम खुलेंगे। नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक दायरा और पहचान बढ़ेगी। बीच में खर्च रुकेंगे और बचत बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पुराने काम का पैसा मिलने से संतोष रहेगा। नेगेटिव – ज्यादा भरोसा और बिना जानकारी वादा करना नुकसान दे सकता है। घर को समय कम मिला तो रिश्ते खिंच सकते हैं। युवाओं को सोशल मीडिया से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर फोकस रखना होगा। भावुक फैसला भारी पड़ सकता है।
करियर – काम की शैली बदलेगी और नए ऑर्डर मिलेंगे। दूर के क्षेत्रों से काम बढ़ेगा। नौकरी में नया लक्ष्य मिलेगा और समय पर पूरा होने से पहचान बनेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है, लेकिन जांच जरूरी है। परिवार – रिश्तेदारों की आवाजाही से घर में रौनक रहेगी। प्रेम संबंधों में रोमांस और खुली बातचीत रहेगी। दांपत्य में ताजगी आएगी। सामाजिक व्यस्तता से गलतफहमी बढ़ सकती है। हेल्थ – भागदौड़, पाचन गड़बड़ी, पानी की कमी, सिर भारी रहना और मूत्र मार्ग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आराम, पानी और हल्का भोजन जरूरी है।

सिंह – पॉजिटिव – लक्ष्य को लेकर सक्रियता बढ़ेगी। फैसले स्पष्ट होंगे और अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। पुराने प्रयासों का फल मिलना शुरू होगा। आय स्थिर रहेगी। संपर्क बढ़ाने से फायदा होगा। धार्मिक या नजदीकी यात्रा से मन ताजा होगा। नेगेटिव – आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है। जमीन, वाहन, उधार, गारंटी और कानूनी काम में सावधानी रखें। भावुक फैसले भारी पड़ सकते हैं। भाई या करीबी से बात में गुस्सा न लाएं।
करियर – कारोबार सामान्य रहेगा, लेकिन बदलाव की दिशा तय होगी। बड़ा निवेश या साझेदारी पूरी योजना के बाद ही करें। प्रबंधन, मीडिया, शिक्षा, लेखन और रचनात्मक कामों में लाभ मिलेगा। नौकरी में पद सुधार या प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। परिवार – जीवनसाथी से संवाद बढ़ाना जरूरी रहेगा। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भावनाएं गहरी होंगी, लेकिन तकरार से बचें। अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आ सकता है। हेल्थ – व्यस्तता, धूप, पानी की कमी, सिरदर्द, चक्कर, पाचन और नींद की समस्या रह सकती है। शरीर के संकेत अनदेखे न करें।

कन्या – पॉजिटिव – मई में मेहनत का असर दिखेगा और पुराने प्रयास रंग लाएंगे। ईमानदारी के कारण लोग आप पर भरोसा करेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही से रौनक रहेगी। कामकाजी संपर्क बढ़ेंगे। आय और बचत में सुधार हो सकता है। नेगेटिव – हर चीज परफेक्ट करने की जिद थकान दे सकती है। चुगली और नकारात्मक माहौल से दूरी रखें। संतान से जुड़ा मामला समय ले सकता है। उधार, दस्तावेज और बिना जांच साइन करना परेशानी बढ़ा सकता है।
करियर – कारोबार में सुधार के संकेत हैं, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। लंबी दूरी की यात्रा से नया काम मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए योजना गोपनीय रखें। नौकरी में स्थानांतरण, नई जगह या पद उन्नति की भूमिका बन सकती है। परिवार – परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रेम में जल्द भरोसा न करें। अविवाहित लोगों को गंभीर प्रस्ताव मिल सकता है। हेल्थ – ब्लड प्रेशर, गुस्सा, तनाव, पेट की जलन, गैस, पानी की कमी और नींद पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला – पॉजिटिव – शुरुआत अच्छी रहेगी और कई काम सहज पूरे होंगे। आपकी दिशा स्पष्ट रहेगी। घर में मेहमान आने से माहौल खुश रहेगा। पुराने रिश्ते और संपर्क मजबूत होंगे। युवा मेहनत और फोकस से लक्ष्य के करीब पहुंचेंगे। नेगेटिव – पूर्णता की आदत आपको खुद से असंतुष्ट कर सकती है। छोटी गलती पर खुद को दोष न दें। संतान से जुड़ी समस्या का हल आने में समय लगेगा। पैसों के लेनदेन में साफ कागज और पक्का हिसाब रखें।
करियर – कारोबार में हल्की वृद्धि दिखेगी। बिक्री बढ़ सकती है और काम के सिलसिले में यात्रा से लाभ मिलेगा। महिलाएं घर और काम में संतुलन रखें तो सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर या पदोन्नति की तैयारी जैसे संकेत हैं। परिवार – जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आत्मबल बढ़ाएगा। पुराने मित्रों से मिलना अपनापन बढ़ाएगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन पुरानी समस्या वालों को सावधानी रखनी होगी। ब्लड प्रेशर, शुगर या दिल से जुड़ी परेशानी हो तो दवा और जांच समय पर रखें।

वृश्चिक – पॉजिटिव – समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, फिर भी सही काम होने पर संतोष मिलेगा। साफ बातचीत से उलझे मामले सुलझेंगे। आपकी वाणी और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है। निवेश की प्लानिंग बनेगी। नेगेटिव – संवाद में दूरी न आने दें और आलस के कारण काम टालने से बचें। कठोर शब्दों से नाराजगी बढ़ सकती है। उधारी या लेनदेन नुकसान दे सकता है। बच्चों की पढ़ाई या जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा।
करियर – कारोबार में सीखने और सुधार का अवसर मिलेगा। लाभ देने वाली योजना शुरू हो सकती है। साझेदारी में शर्तें साफ रखें और कानूनी सलाह लेकर आगे बढ़ें। नौकरी में ग्राहक संभालने, टीम वर्क और जनसंपर्क वाले काम मिल सकते हैं। परिवार – पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के मुद्दों पर खुलकर बात होगी। अधिकार भावना या नियंत्रण की प्रवृत्ति से मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। हेल्थ – थकान, कमजोरी और पुरानी समस्या फिर उभर सकती है। एलर्जी या शरीर में भारीपन रहेगा। योग, हल्का व्यायाम, समय पर भोजन और नींद जरूरी है।

धनु – पॉजिटिव – काम का दबाव रहेगा, फिर भी रुके काम आगे बढ़ेंगे और मनचाही सफलता मिल सकती है। खुद को अपडेट करने और नई सीख लेने का समय है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात मान-सम्मान बढ़ाएगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव – योजना बनाने के साथ उन्हें लागू करने पर ध्यान दें। अपनी रणनीति हर किसी को न बताएं। खर्च बढ़ने से बजट पर दबाव आ सकता है। बाहरी लोगों की बातों में आकर फैसला बदलना नुकसान देगा।
करियर – मार्केटिंग और बिक्री से लाभ की संभावना बढ़ेगी। अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। उधार दिया धन वापस मिलने से राहत मिलेगी। विदेश से जुड़े काम में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा करने से तरक्की और पहचान मिल सकती है। परिवार – पति-पत्नी का तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से अपनापन बढ़ेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है, लेकिन मर्यादा रखें। विवाह से बाहर के संबंध बदनामी दे सकते हैं। हेल्थ – अधिक काम से पैरों और कमर में दर्द हो सकता है। एलर्जी, खांसी या जुकाम रह सकता है। स्ट्रेचिंग, हल्का योग, पानी और पूरी नींद से राहत मिलेगी।

मकर – पॉजिटिव – चुनौतियां रहेंगी, फिर भी विवेक और साहस से समाधान मिलेगा। रचनात्मक सोच काम में सुधार देगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नियम से चलेंगे तो निवेश से लाभ हो सकता है। परिवार से जुड़े फैसलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा। नेगेटिव – बिना सोचे निर्णय लेने की प्रवृत्ति परेशानी ला सकती है। रिश्तों में तनाव बढ़े तो अपनी बात थोपने से बचें। गुस्से में कोई काम न करें। अनावश्यक हस्तक्षेप विवाद बढ़ा सकता है। प्रतियोगिता में मेहनत बढ़ानी होगी।
करियर – व्यावसायिक अवसर बढ़ेंगे। नई परियोजना या निवेश शुरू कर सकते हैं। विस्तार की योजना में अड़चन आएगी, लेकिन समाधान मिल जाएगा। प्रभावी संपर्कों से सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े काम में प्रगति होगी। नौकरी में सहयोगियों के कारण काम आसान होगा। स्थान बदलने की संभावना बन सकती है। परिवार – घर में समझदारी और सामंजस्य रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में अपनापन और सहयोग बढ़ेगा। हेल्थ – काम की अधिकता से शरीर पर असर पड़ सकता है। मौसम से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ध्यान, योग, हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और पूरी नींद जरूरी है।

कुंभ – पॉजिटिव – यह समय सुकून और स्थिरता लेकर आएगा। पिछले समय की भागदौड़ के बाद काम और रिश्तों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। घर-परिवार से जुड़ी बातें महत्वपूर्ण रहेंगी। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लोकप्रियता और जनसंपर्क बढ़ेंगे। नेगेटिव – घर से जुड़े खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। पड़ोसियों या संबंधियों के साथ विवाद से बचें। दिखावे के कारण खर्च या कर्ज न बढ़ाएं। शक और वहम निर्णय लेने में बाधा बनेंगे। संतान को मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी।
करियर – कामकाज में बहुत तेज बदलाव नहीं दिखेगा। बेहतर परिणाम के लिए कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी होगा। कोई कर्मचारी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कानूनी उलझनें सुलझाने में समय लगेगा। प्रॉपर्टी, घर, वाहन या घरेलू सामान से जुड़े कामों में लाभ हो सकता है। परिवार – रिश्तों के लिहाज से समय सुकून भरा रहेगा। घर में साथ बैठकर समय बिताने से मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता-पिता या बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। हेल्थ – डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें। सर्दी-जुकाम, गले की खराश, थकान और पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है |

मीन – पॉजिटिव – इस महीने आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप लक्ष्य पर टिके रहेंगे। रचनात्मक सोच से नए विचार निकलेंगे और काम में फायदा होगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। घर में मांगलिक काम या खुशी की खबर मिल सकती है। नेगेटिव – जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास बिना सोचे निर्णय करा सकता है। भाइयों या करीबी लोगों से छोटी बहस हो सकती है। अनावश्यक खर्च रोकना जरूरी है। सामाजिक जगहों पर बोलचाल में सावधानी रखें। बच्चों पर अपना नजरिया न थोपें।
करियर – पैसे और काम से जुड़े फैसले सोचकर लें। लेनदेन में जल्दी भरोसा नुकसान दे सकता है। नया कर्ज लेने से बचें। ज्यादा मुनाफे के चक्कर में गुणवत्ता से समझौता न करें। नौकरीपेशा लोग कठिन प्रोजेक्ट संभालेंगे और अधिकारी काम से संतुष्ट रहेंगे। परिवार – घर और काम के बीच संतुलन बना रहेगा। परिवार में सहयोग बढ़ेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। विवाह की दिशा में कदम बढ़ सकता है। हेल्थ – काम और तनाव से ऊर्जा कम हो सकती है। यात्रा में लापरवाही से पेट खराब या एसिडिटी हो सकती है। दिनचर्या, एक्सरसाइज, पानी और नींद पर ध्यान दें।
Read More : नल में उतरे करंट से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बचाने दौड़ा बेटा भी बना हादसे का शिकार, गांव में मातम

