Google To Build Asia’s Largest Data Center In Visakhapatnam: विशाखापट्टनम में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर: गूगल करेगा ₹50 हजार करोड़ का निवेश
यह डेटा सेंटर न केवल भारत, बल्कि एशिया में अपनी क्षमता और निवेश के लिहाज़ से सबसे बड़ा होगा. यह निवेश गूगल की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों में भी अपने डेटा सेंटर पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है.

गूगल आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एशिया का सबसे बड़ा डेटा सेंटर बनाएगा। इसकी क्षमता 1 गीगावॉट होगी। फिलहाल देशभर में कुल 1.4 गीगावॉट क्षमता के डेटा सेंटर ऑपरेशनल हैं।
रायटर्स के मुताबिक, गूगल इसके लिए 50 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट करेगा। इसमें से 16 हजार करोड़ रुपए से रिन्युएबल एनर्जी से जुड़ी फेसिलिटी बनेगी। इसी से डेटा सेंटर को बिजली मिलेगी।
यह डेटा सेंटर न केवल भारत, बल्कि एशिया में अपनी क्षमता और निवेश के लिहाज़ से सबसे बड़ा होगा. यह निवेश गूगल की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों में भी अपने डेटा सेंटर पोर्टफोलियो का बहु-अरब डॉलर में विस्तार कर रही है. उल्लेखनीय है कि अप्रैल में अल्फाबेट ने यह घोषणा की थी कि कंपनी आर्थिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वैश्विक टैरिफ नीतियों के बावजूद, 2025 में लगभग $75 अरब (₹6.37 लाख करोड़) का निवेश वैश्विक डेटा सेंटर नेटवर्क के विस्तार में करेगी.
समझें, डेटा सेंटर में कैसे स्टोर होता है डेटा…
बड़ी कंपनीज जैसे गूगल, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, अमेजन, फेसबुक के खुद के डेटा सेंटर हैं। एक बड़े लेवल पर डेटा एकत्रित करने के लिए सेंटर में डेटा को 3 लेयर (मैनेजमेंट लेयर, वर्चुअल लेयर और फिजिकल लेयर) से होकर गुजारा जाता है।
मैनेजमेंट लेयर सबसे ज्यादा फोकस डेटा को नियंत्रित करने और उसकी निगरानी करना होता है। जो भी यूजर सर्च करता है। सारा डाटा सबसे पहले यह लेयर संभालती है।
वर्चुअल लेयर में यूजर्स के पूछे गए प्रश्न को एक्सेस किया जाता है। साथ ही SQL (एक तरह की स्टैंडर्ड डेटा लैंग्वेज) का प्रयोग करके जानकारी यूजर को दिखाई जाती है। फिजिकल लेयर सीधा हार्डवेयर से डील करती है या हम कह सकते हैं कि असल चीजों से फिजिकल लेयर डील करती है।

