Moradabad Updates : दावते इस्लामी इंडिया ने गरीब जरूरतमंदों लोगों को बांटी रमजान राशन किट
Moradabad Updates : मुरादाबाद के भोजपुर और पीपलसाना में दावते इस्लामी इंडिया के जीएनआरएफ विभाग ने रमजान के मौके पर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। महंगाई के दौर में आटा, चावल, दाल, तेल और अन्य जरूरी सामान पाकर गरीब परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
Moradabad Updates : महंगाई की मार के बीच राशन पाकर खिले गरीब परिवारों के चेहरे
मुरादाबाद : रमजान के मुकद्दस महीने की आमद के साथ ही इंसानियत की सेवा का जज्बा भी परवान चढ़ने लगा है। जिसमें दावते इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट जीएनआरएफ के तत्वावधान में कस्बा भोजपुर और पीपलसाना में बड़े पैमाने पर रमजान राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को रमजान राशन किट मुहैया कराई गई। बढ़ती महंगाई के दौर में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए रमजान की तैयारियों को आसान बनाने के मकसद से यह पहल की गई। वितरित की गई किट में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, बेसन और खजूर, साबुन आदि शामिल थे। जीएनआरएफ के स्वयंसेवकों ने पूरी संजीदगी के साथ घर-घर जाकर और वितरण केंद्रों के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई।
इस अवसर पर जीएनआरएफ के प्रतिनिधियों ने बताया कि दावते इस्लामी का मुख्य उद्देश्य केवल धार्मिक शिक्षाओं का प्रचार करना ही नहीं, बल्कि समाज के वंचित तबके की मदद करना भी है। उन्होंने कहा कि रमजान इबादत और हमदर्दी का महीना है। हमारा छोटा सा प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई भी परिवार संसाधनों के अभाव में इबादत से वंचित न रहे। स्थानीय निवासियों ने जीएनआरएफ के इस कार्य की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि संस्था बिना किसी भेदभाव के लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या आपदा के समय राहत कार्य। राशन किट प्राप्त करने वाले परिवारों ने संस्था और उसके कार्यकर्ताओं के लिए दुआएं कीं। संस्था के वालंटियर्स ने पूरी योजना के साथ सर्वे कर उन लोगों की सूची तैयार की थी जिन्हें वास्तव में मदद की आवश्यकता थी। जीएनआरएफ ने अपील की है कि समर्थ लोग भी इस नेक कार्य में आगे आएं ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके।



Как [url=https://kapsulnyj-dom-1.ru]капсульный дом[/url] выдерживает российский климат с морозами и снеговой нагрузкой?
you’re actually a excellent webmaster. The website loading velocity is incredible. It sort of feels that you are doing any distinctive trick. Moreover, The contents are masterwork. you have performed a fantastic activity on this topic!