Virat Kohli Birthday: आज 36 साल के हुए क्रिकेट के “किंग”: जाने आज कुछ खास जो बनाते हैं उन्हें क्रिकेट के ”किंग”
विराट कोहली का जन्मदिन हो और उन्हें लेकर आज उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर बात ना करे ऐसा कैसे हो सकता है। आज क्यों ना उनके कारनामों की बात कर ली जाए जो सचमें उन्हें बनाते हैं क्रिकेट का “किंग”

आज विराट कोहली 36 साल के हो गए है आज इस खास मोके पर क्यों ना आज उन के बारे में कुछ अलग जानते है। जो उन को कुछ अलग खास बनता है।
जन्म
विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रेम नाथ कोहली एक आपराधिक वकील के रूप में काम करते थे। और उनकी माँ सरोज कोहली एक गृहिणी के रूप में काम करती थीं।

खेल की शुरुवात
विराट कोहली ने 18 अगस्त, 2008 को श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ़ 19 साल थी। हालांकि उनका यह डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा था। और उन्होंने सिर्फ़ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे।
वैसे तो विराट कोहली को ‘किंग कोहली’ और ‘द रन मशीन’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था।
आज खास मोके पर उनकी उस पारी को याद किया जाना लाजमी है। जिसने पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका दिया था। दरअसल 2022 टी20 विश्व कप के दौरान 23 अक्तूबर 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया था। और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी।
विराट आज भारतीय क्रिकेट की ताकत ही नहीं उसके विरोधियों के लिए सबसे बड़ी आफत भी हैं। लेकिन वो आफत बने कैसे? उनके वो कारनामें जिसे करने में वो दुनिया में नंबर 1 हैं।

36 साल विराट कोहली के जाने वो कारनामे जो उन को कुछ खास बनाते हैं।
- विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 68 मैच में 40 जीत हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है। 147 साल के टेस्ट इतिहास में सिर्फ तीन कप्तान के नाम जीत का ऐसा रिकॉर्ड है।
- विराट कोहली ने अब तक अपने करियर में 21 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता है। महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम 20 अवार्ड है जबकि शाकिब अल हसन ने 17 बार यह कमाल किया है।
- विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 10 वनडे शतक लगाया है। 9 सेंचुरी वेस्टइंडीज जबकि 8 सैंकड़ा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया है। किसी एक देश के खिलाफ इतनी बार शतक लगाने के मामले में कोई भी उनके आस पास नहीं है।
- विराट कोहली ने एक टेस्ट सीरीज के दौरान तीन टीमों के खिलाफ 600 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया है। ऑस्ट्रेलिया के महान बैटर डॉन ब्रैडमैन ने 6 बार ऐसा किया था। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया (2014-15) इंग्लैंड (2016) और श्रीलंका (2017) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
- विराट कोहली दुनिया के एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे और टी20 दोनों ही विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड जीता है। साल 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप और फिर 2023 में वनडे में विराट ने यह कमाल किया था।
-
file photo
T20I में सबसे तेज 3500 रन बनाने का रिकॉर्ड
विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3500 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने 8 सितंबर 2022 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20I मैच में यह खास मुकाम हासिल किया था। किंग कोहली ने 104वें मैच और 96 पारी में ही यह उपलब्धि हासिल की थी।
फैंस को हमेशा उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार रहता है।और आज फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में कोहली के बर्थडे पर आज जानते हैं उनके क्रिकेट करियर के टॉप-10 रिकॉर्ड्स।