Happy Birthday Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने 43वां जन्मदिन मनाया: फैंस को दिया एनिमल पार्क अपडेट
Happy Birthday Ranbir Kapoor रणबीर कपूर ने बीते दिन अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बेटी राहा और पत्नी आलिया ने एक्टर को बड़ा सरप्राइज दिया। पर सबसे बड़ा गिफ्ट रणबीर कपूर के फैन्स को मिला है। क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्मों पर धांसू अपडेट दे दिया है।

जयपुर/मुंबई: बॉलीवुड के चहेते अभिनेता Ranbir Kapoor ने 28 सितंबर को अपना 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने न केवल पैपराजी के साथ केक काटा, बल्कि अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल पार्क’ को लेकर फैंस को बड़ा अपडेट भी दिया।
एनिमल पार्क की शूटिंग 2027 में:
Ranbir Kapoor का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कहते नजर आए, “फिल्म एनिमल पार्क की शूटिंग साल 2027 में शुरू होगी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा मुझसे आइडिया, म्यूजिक और कैरेक्टर्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं। यह एकदम क्रेजी है यार।” फैंस के लिए यह खबर बेहद उत्साहजनक है, क्योंकि फिल्म के क्रेजी कॉन्सेप्ट और स्टारकास्ट की जानकारी पहले ही चर्चा में थी।
पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ जन्मदिन:
रणबीर ने अपना जन्मदिन अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ मनाया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें परिवार के साथ रणबीर खुशमिजाज अंदाज में दिखाई दिए। खास फोटो में उनकी बेटी राहा का एक नोट भी नजर आया, जिसमें लिखा था, “Happy Birthday Best Papa in the World”।

वर्कफ्रंट अपडेट:
रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि यश रावण और साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं।
c
इसके अलावा, रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक बार फिर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, और इसमें विक्की कौशल भी अहम भूमिका में हैं।
पैपराजी के साथ सेलिब्रेशन:
जन्मदिन के मौके पर रणबीर ने मुंबई में पैपराजी की मौजूदगी में केक काटा और मीडिया से बातचीत करते हुए फैंस को फिल्म अपडेट्स दिए। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर इस दिन को लेकर भरपूर प्यार और शुभकामनाएँ दीं।
रणबीर कपूर का यह जन्मदिन न केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर रहा, बल्कि फैंस के लिए उनकी आने वाली फिल्मों की उत्सुकता बढ़ाने वाला भी साबित हुआ।

