Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में गिरावट: 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 898 रुपए सस्ता
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 17 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 898 रुपए गिरकर 1,09,971 पर आ गया है।

इससे पहले कल ये 1,10,869 रुपए पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई भी है। वहीं चांदी भी 2,587 रुपए गिरकर 1,26,713 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 1,29,300 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के अनुसार, छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना बेचना और खरीदना मुमकिन नहीं होगा।
जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, वैसे ही सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा, जिसे हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है।
यह नंबर अल्फान्यूमेरिक हो सकता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए यह पता करना संभव है कि सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस-चेक करें
सोने का सही वजन और खरीद के दिन की कीमत कई स्रोतों (जैसे India Bullion & Jewellers Association की वेबसाइट) से क्रॉस-चेक करें।
सोने का भाव कैरेट के अनुसार अलग होता है: 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन ज्वेलरी बनाने के लिए बहुत मुलायम होता है। ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

