Weather Update: राजस्थान में समय से पहले शुरू हुई मानसून की विदाई: कुछ जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ जिलों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के अधिकतम भागों में मौसम शुष्क रहा।

जयपुर राजस्थान में इस बार मानसून ने अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले ही विदाई लेना शुरू कर दी है। सामान्यतः मानसून की विदाई 17 सितंबर से शुरू होती है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया 14 सितंबर से ही शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जो मानसून की वापसी के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है।
इन जिलों से शुरू हुई विदाई:
सबसे पहले जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे पश्चिमी जिलों से मानसून की विदाई शुरू हुई है। इनके अलावा जोधपुर, नागौर और बाड़मेर के कुछ हिस्सों में भी मानसून की वापसी के संकेत मिल चुके हैं।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून की विदाई इस बार सामान्य समय से पहले शुरू हो गई है, जो आगे चलकर राज्य के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करेगी।
बारिश का येलो अलर्ट जारी:
हालांकि एक ओर मानसून विदा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अभी भी जारी हैं। 17 और 18 सितंबर को सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर और दौसा जिलों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन शहरों में हल्की बारिश रविवार को स्थानीय स्तर पर सवाई माधोपुर, टोंक, जयपुर और दौसा जिलों में दोपहर बाद बादल छाए और हल्की बारिश हुई। सवाई माधोपुर के तलवाड़ा में 5MM बरसात दर्ज हुई। जयपुर के मानसरोवर, प्रतापनगर, सांगानेर, जगतपुरा के एरिया में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई।
दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी राज्य में मौसम ड्राय होने के साथ ही दिन के बाद अब रात में भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को श्रीगंगानगर, चूरू, जैसलमेर, पिलानी में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान 37.6 श्रीगंगानगर, चूरू में 37.4, जैसलमेर में 37.1, पिलानी में 37.3, बीकानेर, फलोदी्, बाड़मेर में 36.2, अलवर में 36.5, अजमेर में 33.5, जयपुर में 34.8, सीकर में 35, कोटा में 34.6, चित्तौड़गढ़ में 35.7, उदयपुर में 32.5, नागौर में 33.6, करौली में 35.8, दौसा में 35.4, पाली में 32.6 और हनुमानगढ़ में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अब आगे क्या? मौसम केन्द्र जयपुर ने 16 सितंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राय रहने और कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| अजमेर | 33.5 | 23.3 |
| वनस्थली (टोंक) | 35.4 | 23 |
| अलवर | 36.5 | 27 |
| जयपुर | 34.8 | 26.9 |
| पिलानी | 37.3 | 24.2 |
| सीकर | 35.0 | 24.6 |
| कोटा | 34.6 | 24.7 |
| चित्तौड़गढ़ | 35.7 | 23.7 |
| उदयपुर | 32.5 | 23 |
| बाड़मेर | 36.2 | 25.7 |
| जैसलमेर | 37.1 | 24.3 |
| जोधपुर | 34.4 | 24.5 |
| बीकानेर | 36.2 | 25.6 |
| चूरू | 37.4 | 25.1 |
| गंगानगर | 37.6 | 26.8 |
| नागौर | 33.6 | 23.6 |
| बारां | 34.6 | 24.5 |
| हनुमानगढ़ | 35.9 | 26.4 |
| जालौर | 33.6 | 23.2 |
| सिरोही | 32.8 | 17 |
| करौली | 35.8 | 26.3 |
| दौसा | 35.4 | 26.4 |
| प्रतापगढ़ | 32.9 | 23.3 |
| झुंझुनूं | 35.4 | 25.4 |
| पाली | 32.6 | 21.6 |

