iPhone 17 pro and pro max shortage in India: iPhone 17 Pro और Pro Max की भारत में शॉर्टेज: प्री-बुकिंग के बाद भी स्टॉक सीमित
Apple ने अपने Awe Dropping इवेंट में नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 17 iPhone 17 Pro iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। यह सीरीज 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 19 सितंबर से स्टोर्स में मिलेगी।

नई दिल्ली Apple की नई iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से भारत में शुरू हो गई है, लेकिन रिटेलर्स ने बताया है कि iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल की सप्लाई काफी कम है। अगर आप इन हाई-एंड मॉडल्स को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको कम से कम एक हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है।
कंपनी ने 9 सितंबर को अपना एनुअल इवेंट कर iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी। iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹82,900 रखी गई है, जबकि बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी।
भारत में iPhone 17 सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमतें
| iPhone मॉडल | स्टोरेज क्षमता | कीमत (रुपये) |
|---|---|---|
| iPhone 17 | 256GB | 82,900 |
| iPhone 17 | 512GB | 1,02,900 |
| iPhone Air | 256GB | 1,19,900 |
| iPhone Air | 512GB | 1,39,900 |
| iPhone Air | 1TB | 1,59,900 |
| iPhone 17 Pro | 256GB | 1,34,900 |
| iPhone 17 Pro | 512GB | 1,54,900 |
| iPhone 17 Pro | 1TB | 1,74,900 |
| iPhone 17 Pro Max | 256GB | 1,49,900 |
| iPhone 17 Pro Max | 512GB | 1,69,900 |
| iPhone 17 Pro Max | 1TB | 1,89,900 |
| iPhone 17 Pro Max | 2TB | 2,29,900 |
रिटेल नेटवर्क विस्तार से बढ़ी कमी
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कर इसे अब 500 शहरों तक पहुंचा दिया है। इसके कारण हर स्टोर को मिलने वाले iPhone 17 Pro और Pro Max की संख्या कम हो गई है। अधिकांश स्टोर को बेस मॉडल्स का स्टॉक मिलता है, जबकि Pro वेरिएंट्स की आपूर्ति सीमित है। उदाहरण के तौर पर, 500 यूनिट में से लगभग 50 Pro और 10 Pro Max मॉडल्स ही मिल पाते हैं। हाई स्टोरेज (512GB, 1TB) वाले मॉडल्स और भी कम उपलब्ध हैं।
कंपनी का फोकस बेस मॉडल पर
एप्पल की सेल्स रणनीति के तहत भारत में नए iPhone के शुरुआती उत्पादन में बेस मॉडल पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। प्रो मॉडल की मांग के अनुसार उत्पादन बाद में बढ़ाया जाता है। इसके चलते बेस मॉडल की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन प्रो मॉडल्स की डिमांड-सप्लाई में असंतुलन बना हुआ है।
ब्लैक मार्केट में बढ़ी कीमतें
कम आपूर्ति की वजह से Pro और Pro Max मॉडल्स की कीमतें ब्लैक मार्केट में लॉन्च के दौरान 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं। खरीदार डिवाइस पाने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे ऑफलाइन रिटेलर्स भी ज्यादा कीमत वसूलने लगते हैं।
हर साल होती है प्रो मॉडल्स की कमी
रिटेल सेक्टर से जुड़े जानकार बताते हैं कि यह पहली बार नहीं है जब Pro मॉडल्स की शॉर्टेज हुई हो. हर साल लॉन्च के शुरुआती हफ्तों में यही स्थिति बनती है और कुछ हफ्तों बाद धीरे-धीरे स्टॉक सामान्य हो जाता है
खरीददारों के लिए सुझाव
अगर आप iPhone 17 Pro या Pro Max खरीदना चाहते हैं तो प्री-बुकिंग कराना बेहतर होगा। बेस मॉडल की उपलब्धता अच्छी रहेगी, लेकिन हाई-एंड वेरिएंट्स के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। Apple स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर स्टॉक की स्थिति पर नजर रखें।

