Important News For Farmers: जयपुर में फसल नुकसान की सूचना अब 72 घंटे में देना होगा: PMFBY ने नए नियम जारी किए
जयपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत जयपुर में किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब किसानों को फसल नुकसान का लाभ लेने के लिए नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होगा। यह नियम विशेष रूप से उन फसलों पर लागू होगा, जो कटाई के बाद खेत में 14 दिन तक सुखाने के लिए रखी जाती हैं।

अधिसूचित फसलें और नुकसान के कारण
जिला परिषद जयपुर के संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कैलाश चंद मीणा ने खरीफ 2025 की अधिसूचित फसलों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना में बाजरा, मूंग, मूंगफली, ज्वार, तिल, ग्वार और चावल शामिल हैं। फसलों को होने वाले नुकसान में सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट व्याधि, भूस्खलन, बिजली गिरना, प्राकृतिक आग, तूफान, ओलावृष्टि और चक्रवात शामिल हैं।
मुआवजे का निर्धारण
मुआवजे का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किए गए फसल कटाई प्रयोगों के आधार पर किया जाएगा। यह मुआवजा पटवार क्षेत्र के सभी किसानों को औसत उपज की तुलना में गारंटी उपज कम होने पर दिया जाएगा।
कटाई के बाद सुखाई जा रही फसलों को यदि चक्रवात, बेमौसम वर्षा या ओलावृष्टि से नुकसान होता है, तो उसका आकलन व्यक्तिगत स्तर पर किया जाएगा।
किसान फसल खराबे की सूचना कई माध्यमों से दे सकते हैं
किसान फसल खराबे की सूचना कई माध्यमों से दे सकते हैं। इनमें कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, PMFBY क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और चैटबोट नंबर 7065514447 शामिल हैं। जयपुर जिले में कृषि बीमा कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मगनलाल मीणा को जिला समन्वयक नियुक्त किया है।
समन्वयक से जुड़ी जानकारी……………….
| तहसील | समन्वयक का नाम | मोबाइल नंबर |
|---|---|---|
| आंधी | रामसिंह सैनी | 8104122963 |
| आमेर | पिंकी मीणा | 8118820035 |
| जालसु और रामपुरा डाबड़ी | तरुण कुमावत | 7579288123 |
| बस्सी | मुकेश कुमार शर्मा | 8740001271 |
| चाकसू | सरोज जाट | 7014613390 |
| चौमूं | भंवरलाल बुनकर | 9928137075 |
| चौमूं | मोहनलाल यादव | 9001541714 |
| दूदू | रवि गुर्जर | 8239582038 |
| जयपुर | बनवारीलाल यादव | 7014635931 |
| जमवारामगढ़ | मुकेश कुमार जाट | 9887836708 |
| जोबनेर | मूलचंद बाना | 9887000132 |
| कालवाड़ | किशन शर्मा | 9141948772 |
| किशनगढ़ रेणवाल | पवन कुमार कुमावत | 9694207840 |
| कोतवाड़ | हितेश्वर सिंह नाथावत | 8949766105 |
| माधोराजपुरा | रमेश चौधरी | 8741041106 |
| मौजमाबाद | बेवकांता मंडल | 8250603131 |
| फागी | अजीत सिंह कौरव | 9074113175 |
| फागी | रमन शर्मा | 8769334694 |
| फुलेरा | श्रवणलाल यादव | 9950602014 |
| सांगानेर | नरेंद्र कुमार शर्मा | 9887780915 |
| शाहपुरा | रामकरण जींगवाड़िया | 9928244005 |
| तूंगा | जसवंत मीणा | 9828143866 |
जिले में खरीफ वर्ष 2025 के लिए अधिसूचित बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड है। कम्पनी द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर पर समन्वयक नियुक्त किए गए हैं ताकि किसान समय पर फसल खराबे की सूचना देकर योजना का अधिकतम लाभ ले सकें।

