Weather Alert: राजस्थान में बारिश थमी, नमी बढ़ी; 17 सितंबर से फिर सक्रिय हो सकता है मानसून
मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जानें कब होगी झमाझम बारिश?

जयपुर। राजस्थान में हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है और नमी का स्तर बढ़ गया है। गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। दिनभर तेज धूप और साफ आसमान के कारण श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलोदी और पिलानी जैसे शहरों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
16 सितंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी दो सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें 16 सितंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, 17 सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। खासकर पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभागों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा तापमान
गुरुवार को जयपुर समेत प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बारिश के बाद बढ़ी नमी के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी
जोधपुर, जैसलमेर, कोटा और अजमेर जैसे शहरों में रात का तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। सिरोही में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में रात का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (11 सितंबर)
(तापमान °C में)
| क्रम | शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|---|
| 1 | अजमेर | 31.5°C | 21.9°C |
| 2 | भीलवाड़ा | 32.4°C | 23.2°C |
| 3 | वनस्थली (टोंक) | 34.1°C | 23.4°C |
| 4 | अलवर | 34.0°C | 26.0°C |
| 5 | जयपुर | 33.6°C | 24.7°C |
| 6 | पिलानी | 35.0°C | 23.2°C |
| 7 | सीकर | 31.5°C | 22.4°C |
| 8 | कोटा | 33.0°C | 24.2°C |
| 9 | चित्तौड़गढ़ | 33.3°C | 23.2°C |
| 10 | उदयपुर | 31.3°C | 21.6°C |
| 11 | बाड़मेर | 33.8°C | 25.2°C |
| 12 | जैसलमेर | 33.7°C | 24.2°C |
| 13 | जोधपुर | 32.1°C | 23.4°C |
| 14 | बीकानेर | 34.0°C | 24.5°C |
| 15 | चूरू | 34.8°C | 24.8°C |
| 16 | गंगानगर | 35.9°C | 25.7°C |
| 17 | नागौर | 32.0°C | 23.0°C |
| 18 | जालौर | 31.4°C | 22.8°C |
| 19 | करौली | 33.3°C | 24.8°C |
| 20 | दौसा | 32.1°C | 23.8°C |
| 21 | प्रतापगढ़ | 30.0°C | 21.1°C |
| 22 | झुंझुनूं | 32.9°C | 23.2°C |
| 23 | पाली | 30.4°C | 21.9°C |

