Rajasthan Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचला, 4 श्रद्धालुओं की मौत
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। महिलाएं लालसोट के खुर्रा माता मंदिर के दर्शन करके लौट रही थीं। जब एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दौसा और सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर मोरेल नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रही महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक पांच महीने की बच्ची लापता है।
हादसा कैसे हुआ?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लालसोट क्षेत्र की महिलाएं खुर्रा माता मंदिर दर्शन कर पैदल ही अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बौंली की तरफ से आ रहा प्याज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। टक्कर से चालक का नियंत्रण खो गया और ट्रक पलट गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीमें मित्रपुरा, बौंली और लालसोट थानों से मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया और शवों को बाहर निकाला गया।
हादसे में जान गंवाने वाली सभी महिलाएं दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के चिमनपुरा और विजयपुरा गांव की रहने वाली थीं। मृतकों में शामिल हैं-धोली देवी (35) निवासी चिमनपुरा। उगन्ती (30) निवासी चिमनपुरा। लाली देवी (45), निवासी विजयपुरा। चाइना बाई, निवासी विजयपुरा एवं एक अन्य महिला, जिसकी अस्पताल में मौत हुई। वहीं खबर लिखे जाने तक मंजू देवी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। संगीता देवी का इलाज लालसोट अस्पताल में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर घाटा नैनवाड़ी, लालसोट क्षेत्र के साथ अन्य जगहों से सैकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाकर एक घंटे बाद यातायात सुचारू किया।
इस दर्दनाक हादसे से चिमनपुरा और विजयपुरा गांव में मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर एक घंटे बाद यातायात सुचारू करवाया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

