Kishanganj To Amritsar Festival Special Trainकिशनगंज से अमृतसर के लिए डायरेक्ट ट्रेन सेवा शुरू: त्योहारों में मिलेगी राहत
भारतीय रेलवे ने बिहार के किशनगंज से अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी, त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए इसके अलावा, किशनगंज के रास्ते 6 और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएगी। यह कदम त्योहारी सीज़न में बढ़ते यात्री भार को कम करने के लिए यात्रियों को यह सुविधा दी गयी है।

बिहार के किशनगंज से अब अमृतसर जाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। किशनगंज से अब यात्रियों को अमृतसर जाने के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिलने जा रही है। अजमेर के बाद दूसरी ट्रेन जो सीधे अमृतसर से चलेगी वह किशनगंज से शुरू होगी। इतना ही नहीं किशनगंज के रास्ते में 6 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए यह फैसला लिया है। त्योहारों में इस रूट पर आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने किशनगंज के रास्ते 7 ट्रेन अतिरिक्त फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों का संचालन का फैसला लिया गया । है जिसमें किशनगंज से 2 अक्टूबर को किशनगंज-अमृतसर के बीच ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 05734/05733 ये ट्रेन किशनगंज से अमृतसर और वापस किशनगंज चलेगी। 2 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक ये ट्रेन दोनों ओर से 7-7 चक्कर लगाएगी।
इसके साथ ही शालिमार-रंगपाड़ा नॉर्थ-शालिमार ट्रेन नंबर 08047/08048 19 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक चलेगी। ये ट्रेन 3-3 फेरे ही लगाएगी। वहीं हावड़ा लामडिंग हावड़ा ट्रेन नंबर 03005/03006 26 सितंबर से 29 नवंबर तक 10-10 फेरे लगाएगी। इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी गोमती नगर न्यू जलपाईगुड़ी जिसका ट्रेन नंबर 05742/05741 28 सितंबर से 3 नवंबर तक 6-6 फेरे लगाएगी। वहीं कोलकाता न्यू जलपाईगुड़ी कोलकाता ट्रेन नंबर 03129/03130 ट्रेन 28 सितंबर से 24 नवंबर तक दोनों ओर से 10-10 फेरे लगाएगी।
विशेष ट्रेनें – संचालन विवरण सारणी
| क्रम | ट्रेन रूट | ट्रेन नंबर | संचालन तिथि | दिन / फेरे | प्रस्थान समय | आगमन समय |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | न्यू जलपाईगुड़ी – नरकटियागंज | 05738 / 05737 | 28 सितम्बर – 10 नवम्बर | रविवार / 07-07 फेरे | 14:05 (NJP) | 05:00 (NRK) |
| 2 | न्यू जलपाईगुड़ी – पटना जं. | 05740 / 05739 | 20 सितम्बर – 8 नवम्बर | शनिवार / 08-08 फेरे | 05:00 (NJP) | 17:40 (PNBE) |
| 3 | किशनगंज – अमृतसर | 05734 / 05733 | 2 अक्टूबर – 15 नवम्बर | 07-07 फेरे | 09:10 (KNE) | 00:10 (ASR) |
| 4 | अमृतसर – किशनगंज | 05733 | शनिवार | 04:25 (ASR) | 17:30 (KNE) | |
| 5 | शालिमार – रंगापाड़ा नॉर्थ | 08047 | प्रति शुक्रवार | 1 फेरा प्रति सप्ताह | 17:45 (SHM) | 13:40 (शनिवार) |
| 6 | हावड़ा – लामडिंग | 03005 | प्रति शुक्रवार | 1 फेरा प्रति सप्ताह | 07:15 (HWH) | 08:00 (शनिवार) |
| 7 | न्यू जलपाईगुड़ी – गोमती नगर | 05742 | प्रति रविवार | 1 फेरा प्रति सप्ताह | 07:00 (NJP) | 07:15 (सोमवार) |
| 8 | कोलकाता – न्यू जलपाईगुड़ी | 03129 | प्रति रविवार | 1 फेरा प्रति सप्ताह | 23:40 (KOAA) | 10:45 (सोमवार) |

