मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 2-3 दिन दक्षिणी राजस्थान के जिलों में मानसून के एक्टिव रहने और कई जिलों में हल्की से मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। सितंबर के पहले सप्ताह में भी इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
4 जिलों में भारी और 7 में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन के मुताबिक राजस्थान के चार जिलों में आज भारी बारिश हो सकती है। इनमें चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिले शामिल है। सिरोही, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा और पाली में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी पश्चिमी राजस्थान में भी आज मानसून की सक्रियता का असर देखने को मिलेगा।
लोतरा में बुधवार को लूणी नदी में बोलेरो बहने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। जालोर में मंगलवार को सुकड़ी नदी में बहे 6 युवकों में से 4 के शव बुधवार को मिल चुके हैं। नागौर के जसनगर में नेशनल हाईवे-458 पर लूणी नदी पुलिया के ऊपर से बह रही है। इसलिए वहां ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (27 अगस्त)
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| अजमेर | 32.8 | 22.5 |
| भीलवाड़ा | 31.8 | 23.7 |
| वनस्थली (टोंक) | 33.1 | 24.0 |
| अलवर | 31.5 | 24.5 |
| जयपुर | 33.3 | 25.5 |
| पिलानी | 32.9 | 23.5 |
| सीकर | 33.7 | 24.0 |
| कोटा | 32.5 | 24.8 |
| चित्तौड़गढ़ | 32.4 | 24.2 |
| उदयपुर | 31.7 | 24.4 |
| बाड़मेर | 37.0 | 26.8 |
| जैसलमेर | 37.7 | 24.4 |
| जोधपुर | 33.4 | 23.6 |
| बीकानेर | 36.6 | 26.9 |
| चूरू | 33.9 | 26.0 |
| गंगानगर | 33.5 | 26.4 |
| जालौर | 33.2 | 23.4 |
| करौली | 34.7 | 26.2 |
| दौसा | 35.4 | 26.1 |
| झुंझुनूं | 33.3 | 24.8 |
| पाली | 31.3 | 20.9 |


