Chittorgarh Family Van Accident: चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप बना जानलेवा: वैन नदी में बही, 4 साल की बच्ची समेत 3 की मौत
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में गूगल मैप के सहारे यात्रा कर रहे नौ लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। यात्रा के दौरान मैप ने लोगों को एक टूटी पुलिया पर पहुंचा दिया। इस पर उतरते ही वैन नदी नें बह गई। हादसे के दौरान वैन में सवार 9 लोगों में से चार लोग नदी में बह गए।जबकि, पांच लोगों को पुलिस एवं ग्रामीणों की सहायता से बचा गया।

चित्तौड़गढ़ में एक वैन गूगल मैप के कारण बनास नदी की टूटी पुलिया में बह गई। इसमें एक ही परिवार के 9 लोग थे। नदी के बहाव के कारण वैन 300 मीटर तक बह गई। एक्सीडेंट में एक 4 साल के बच्ची और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक महिला अब भी लापता है। हादसा कपासन में राशमी थाना क्षेत्र के सोमी-उपेरड़ा पुलिया पर रात 1 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार परिवार के 5 लोगों ने वैन पर चढ़कर जान बचाई।
गूगल मैप ने पहुंचाया 3 साल से टूटी और बंद पड़ी पुलिया पर, वैन बहने से बड़ा हादसा
चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी एक परिवार सवाई भोज मंदिर (भीलवाड़ा) में दर्शन कर देर रात लौट रहा था। रास्ता भटककर वे सोमी गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें चेतावनी दी कि मातृकुंडिया बांध का गेट खुला होने के कारण पानी का बहाव तेज है और आगे की पुलिया बंद है।
इसके बावजूद वैन चालक ने गूगल मैप के निर्देशों को प्राथमिकता दी और बंद पड़ी सोमी-उपरेड़ा पुलिया की ओर वाहन बढ़ा दिया। यह पुलिया पिछले तीन वर्षों से टूटी हुई और उपयोग से बाहर है। तेज बहाव के बीच वैन पार करने की कोशिश में बह गई।
विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने बताया कि यह परिवार कानाखेड़ा गांव का रहने वाला है और हादसे का शिकार गूगल मैप की गलत दिशा-निर्देशों के कारण हुआ।
3 साल से बंद थी पुलिया
जानकारी के अनुसार सोमी नदी की जिस पुलिया पर यह हादसा हुआ है यह पुलिया 3 साल से बंद है। शुरुआती जांच में पता चला कि गूगल मैप के जरिए ये लोगों के इस रास्ते पर पहुंचे थे। हादसे के बाद सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान गंगरार के उपखंड अधिकारी देवेंद्र देवल मौके पर पहुंचे जो अब तक रेस्क्यू अभियान में जुड़े हुए हैं। अभियान के दौरान नदी में बहे चार लोगों में से 1 का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है।
क्या गूगल मैप पर पूरी तरह भरोसा करना सही है?
साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गूगल मैप पर आंख बंद कर भरोसा करना सही नहीं है। यह एक सहायक टूल है, लेकिन कई बार परिस्थितियों के अनुसार गलत दिशा भी दिखा सकता है। कुछ कारण जिनसे गूगल मैप गलत जानकारी दे सकता है:
-
अद्यतन न होना: अगर किसी इलाके में नई सड़क बनी है और वह अभी तक गूगल मैप पर अपडेट नहीं हुई है, तो मैप पुराना रास्ता दिखा सकता है।
-
प्राकृतिक आपदाएं: भारी बारिश, बाढ़, आंधी या तूफान की वजह से रास्ता बंद हो सकता है, लेकिन गूगल मैप ऐसी स्थितियों को रियल टाइम में नहीं दिखा पाता।
-
GPS सिग्नल की समस्या: गूगल मैप GPS सिग्नल के आधार पर काम करता है। यदि नेटवर्क कमजोर है या बिल्कुल नहीं है, तो लोकेशन ट्रैकिंग में गड़बड़ी हो सकती है और गलत रास्ता दिख सकता है।

