Punjab LPG Tanker Blast Accident : पंजाब के होशियारपुर में LPG टैंकर ब्लास्ट: 2 की मौत, 30 से ज्यादा झुलसे
सिविल सर्जन पवन कुमार ने कहा कि दो व्यक्तियों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को भर्ती किया गया. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से जले पांच से छह मरीजों को दूसरे चिकित्सा संस्थान में स्थानांतरित किया गया है

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। हादसा मंडियाला गांव के नजदीक हुआ। एक मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। गैस के रिसाव से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए।
2 लोगों की जलकर मौत गई। 30 से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से कुछ लोग 30% से 80% तक झुलस चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे हुई. जिला उपायुक्त आशिका जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की
आशिका जैन ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि टैंकर कार से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं. सिविल सर्जन पवन कुमार ने कहा कि दो व्यक्तियों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को भर्ती किया गया. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से जले पांच से छह मरीजों को दूसरे चिकित्सा संस्थान में स्थानांतरित किया गया है
जालंधर-होशियारपुर नेशनल हाईवे पर गांव से एक किलोमीटर पहले ट्रैफिक रोक दिया गया। घरों में फंसे लोगों को किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिस जगह ब्लास्ट हुआ, वहां से महज 500 मीटर दूर गैस प्लांट है। गनीमत रही कि आग की लपटें इस प्लांट तक नहीं पहुंची।
मंत्री रवजोत सिंह रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- यह दुखदायक हादसा है। आग की चपेट में आए लोगों को होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल घायलों या मृतकों की संख्या नहीं बताई जा सकती।

