Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 28 जिलों में बरसेंगे बादल
जयपुरराजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर और कोटा में बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर गुरुवार को भी रुक-रुक कर जारी है।

अगले 2 दिन भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो दिन दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
हादसे भी हुए, जोधपुर में तीन श्रद्धालुओं की मौत
जोधपुर में रामदेवरा जा रहे तीन श्रद्धालुओं की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के वक्त क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी और सड़कों पर पानी भर गया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें। जयपुर में तेज बारिश, पेड़ गिरे, बिजली गुल
जयपुर में बुधवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए और कुछ कॉलोनियों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
झालावाड़ में 2 इंच पानी बरसा पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही के आबूरोड पर 31, झालावाड़ के झालरापाटन में 50, मनोहरथाना में 28, अकलेरा में 45 और झालावाड़ शहर में 46MM पानी बरसा। प्रतापगढ़ के धरियावद में 28, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 21, राजसमंद के खमनोर में 10 और चित्तौड़गढ़ के कपासन में 20 MM बारिश हुई। उदयपुर के बारापाल में 14, गोगुंदा में 12, श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 16, कोटा में 19.5, जालोर में 18.5, बारां के किशनगंज में 25, डूंगरपुर के गलियाकोट में 15 और चिखली में 12MM बरसात दर्ज हुई।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| अजमेर | 33.8°C | 25.4°C |
| भीलवाड़ा | 33.8°C | 26.7°C |
| वनस्थली (टोंक) | 33.8°C | 24.6°C |
| अलवर | 34.4°C | 27.6°C |
| जयपुर | 34.4°C | 26.5°C |
| पिलानी | 36.0°C | 25.2°C |
| सीकर | 34.0°C | 25.0°C |
| कोटा | 32.8°C | 27.4°C |
| चित्तौड़गढ़ | 34.8°C | 26.1°C |
| उदयपुर | 30.8°C | 24.4°C |
| बाड़मेर | 40.1°C | 28.2°C |
| जैसलमेर | 39.8°C | 28.4°C |
| जोधपुर | 37.6°C | 28.6°C |
| बीकानेर | 39.1°C | 29.4°C |
| चूरू | 37.3°C | 26.5°C |
| गंगानगर | 37.3°C | 27.9°C |
| नागौर | 35.9°C | 30.0°C |
| जालोर | 36.3°C | 28.0°C |
| करौली | 32.9°C | 26.8°C |
| दौसा | 34.6°C | 26.7°C |
| प्रतापगढ़ | 31.1°C | 23.7°C |
| झुंझुनूं | 35.4°C | 26.3°C |
| पाली | 34.4°C | 25.4°C |

