Vivek Agnihotri Controversy: ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में घिरी, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर FIR दर्ज
विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। विवेक पर FIR भी दर्ज हुई है। अब उन्होंने इस बारे में बताया है कि क्या वो इस फिल्म की रिलीज डेट आगे के लिए पोस्टपोन करेंगे।

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में है। पहले इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च एक मल्टीप्लेक्स में होने वाला था लेकिन पॉलिटिकल प्रेशर की वजह से रद्द करना पड़ा था। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं। ‘द बंगाल फाइल्स’ में 1964 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार को दिखाया गया है।
विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है और कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च न होने देने के पीछे जो लोग थे। क्या वो इसको लेकर कोई कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं एक फिल्ममेकर हूं। मैं यहां फिल्में बनाने के लिए हूं। हम अपना बचाव करेंगे। हम पहले ही अदालत गए हैं। हम इसे कानूनी तौर पर लड़ेंगे।
रिलीज डेट पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री?
उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या विवादों के बीच ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज डेट टल सकती है। इसपर उन्होंने कहा, “रिलीज डेट 5 सितंबर के लिए तय है। लेकिन अगर हमें बंगाल में फिल्म रिलीज करने की इजाजत नहीं मिलती है। तो हम लोगों को घर-घर जाकर फिल्म दिखाएंगे।
द बंगाल फाइल्स की कहानी और डायरेक्शन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

