Gold Price Today: सोना 741 और चांदी 424 रुपए सस्ती हुई: 24 कैरेट गोल्ड गिरकर 1,00,201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया, चांदी 1,14,308 रुपए किलो
सोने और चांदी की कीमतों में आज (11 अगस्त) गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 741 रुपए घटकर 1,00,201 रुपए पर आ गया है। शुक्रवार को इसके दाम 1,00,942 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, एक किलो चांदी 424 रुपए गिरकर 1,14,308 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1,14,732 रुपए किलो प्रति पर थी। शुक्रवार को सोने के दाम 1,01,406 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया थे। वहीं, चांदी के दाम 23 जुलाई को अपने ऑल टाइम हाई 1,15,850 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत
मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।
अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

