Gold Price Today: सोना ऑल टाइम हाई के करीब: चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
चांदी आज यानी 22 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत ₹787 बढ़कर ₹1,14,252 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,13,465 पर थी।

वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹467 बढ़कर ₹99,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका दाम ₹98,896 पर था। सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
| क्रमांक | शहर | 10 ग्राम 24 कैरेट | 10 ग्राम 22 कैरेट |
|---|---|---|---|
| 1 | जयपुर | ₹1,01,440 | ₹93,000 |
| 2 | भोपाल | ₹1,01,340 | ₹92,900 |
| 3 | इंदौर | ₹1,01,340 | ₹92,900 |
| 4 | पटना | ₹1,01,340 | ₹92,900 |
| 5 | लखनऊ | ₹1,01,440 | ₹93,000 |
| 6 | कानपुर | ₹1,01,440 | ₹93,000 |
| 7 | रायपुर | ₹1,01,290 | ₹92,850 |
| 8 | अहमदाबाद | ₹1,01,340 | ₹92,900 |
| 9 | हैदराबाद | ₹1,01,290 | ₹92,850 |
इस साल अब तक ₹23,201 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,201 रुपए बढ़कर 99,363 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,235 रुपए बढ़कर 1,14,252 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

