Rajasthan News: शालीमार एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान आसलपुर पहुंचे अशोक गहलोत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से जोधपुर की यात्रा पर थे, तब आसलपुर रेलवे स्टेशन पर उनका शानदार स्वागत किया गया। इस भावभीने स्वागत समारोह का नेतृत्व पूर्व मंत्री राम सिंह राव ने किया। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा कार्यकर्ता, और कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर मंच नहीं, पर जनभावनाओं का उत्सव दिखाई दिया। रामपाल भम्भोरिया, कमलेश भाखर, कन्हैया लाल प्रजापत, रामस्वरूप लांबा, पुरण सिंह राव, राहुल सिंह राव, नव्या सिंह राव, कुमारी दिव्या सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने सूट की मालाएं, दुपट्टे और जयकारों के साथ गहलोत साहब का जोरदार अभिनंदन किया।
याकूब खान राणा और जगदीश नट की ढोल और शहनाई की सजीव प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूरे स्टेशन परिसर में जयकारों और शुभकामनाओं की गूंज रही। गहलोत ने खिड़की से मुस्कराते हुए हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और कार्यकर्ताओं के स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर ने यह सिद्ध कर दिया कि अशोक गहलोत आज भी जनता के बीच जननायक के रूप में लोकप्रिय हैं, और उनके प्रति लोगों का प्रेम व विश्वास पहले की तरह अटूट है। वहीं, राम सिंह राव के नेतृत्व में यह आयोजन अनुशासित, भावनापूर्ण और संगठित रूप में संपन्न हुआ।