Rajasthan Rain: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी: गंगानगर में सबसे अधिक तापमान दर्ज
राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है और तेज बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से भीलवाड़ा में कोठारी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे सवाईपुर-कोटड़ी मार्ग पर आवागमन खतरे में पड़ गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है
मौसम केंद्र जयपुर ने भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 26 अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
अजमेर के सरवाड़ा, केकड़ी के एरिया में भी तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सरवाड़ में 52MM बरसात हुई, जबकि केकड़ी में 30MM पानी बरसा। राजसमंद के आमेट में 79MM, कुंभलगढ़, रेलमगरा एरिया में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा।
जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद समेत कई जिलों में 3 इंच तक पानी बरसा। पाली में तेज बारिश के कारण एक मकान की बालकनी पर पेड़ गिर गया।
प्रमुख शहरों का तापमान (21 जून):
शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
---|---|---|
गंगानगर | 42.3 | 30.8 |
जैसलमेर | 39.6 | 29.2 |
चूरू | 39.4 | 27.8 |
बीकानेर | 36.7 | 29.8 |
हनुमानगढ़ | 37.5 | 28.8 |
पिलानी | 37.8 | 26.8 |
फतेहपुर | 36 | 27 |
अलवर | 34.8 | 26.2 |
जयपुर | 34 | 25.3 |
भीलवाड़ा | 25.4 | 24.8 |