Priyanka Gandhi Vs BJP Candidate: वायनाड उपचुनाव पर केरल हाईकोर्ट का नोटिस: प्रियंका गांधी से मांगा जवाब
तिरुवनंतपुरम केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव में उनकी जीत को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया गया है। कोर्ट ने प्रियंका से इस याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है।

यह याचिका भाजपा नेता नव्या हरिदास ने दाखिल की है, जिन्होंने वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। नव्या हरिदास का आरोप है कि प्रियंका ने नामांकन पत्र में अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों की जानकारी सही ढंग से प्रस्तुत नहीं की, और कुछ जानकारियां जानबूझकर छिपाई गईं।
याचिका में क्या कहा
याचिका में कहा गया है कि प्रियंका ने मतदाताओं को गुमराह करने और उन्हें अधूरी जानकारी देकर प्रभावित करने का प्रयास किया, जो कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत ‘भ्रष्ट आचरण’ की श्रेणी में आता है। हरिदास ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र में चुनावी कानूनों और निर्वाचन नियमों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने मांग की है कि प्रियंका की चुनावी जीत को शून्य घोषित किया जाए। यह उपचुनाव उस समय हुआ जब राहुल गांधी ने रायबरेली सीट को प्राथमिकता देते हुए वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया।
उनका दावा है कि यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला कदम था और इसे “भ्रष्ट आचरण (corrupt practice)” की श्रेणी में रखा जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि झूठी जानकारी देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। कोर्ट में इस याचिका पर अगली सुनवाई अगस्त महीने में होगी।
नव्या ने दावा किया कि प्रियंका ने जानबूझकर संपत्ति छिपाई, ताकि चुनाव परिणाम प्रभावित हो। यह भ्रष्ट आचरण (करप्ट प्रैक्टिस) की कैटेगरी में आता है। झूठी जानकारी देकर प्रियंका ने आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है। याचिका पर अगली सुनवाई अगस्त में होगी। चुनावी हलफनामे में प्रियंका गांधी ने 12 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। उनके पास 4.24 करोड़ रुपए की चल और 7.74 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां हैं।
प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का भी ब्योरा दिया था। वाड्रा के पास कुल 65.54 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 37.9 करोड़ रुपए की चल और 27.64 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां हैं। राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दो सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीता था। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड सीट से कैंडिडेट बनाया। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव था। उन्होंने CPI के सत्यन मोकेरी को 4 लाख 10 हजार वोटों से हराया। भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रही थीं।
कांग्रेस ने क्या कहा?
हालांकि, बीजेपी नेता की तरफ से किए गए दावों को लेकर कांग्रेस ने पहले ही आलोचना की थी. तिवारी ने दिसंबर में कहा था। कुछ लोगों को सस्ता प्रचार करने की आदत होती है। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं नव्या हरिदास। प्रियंका गांधी वाड्रा ने 4-5 लाख [वोटों] के अंतर से चुनाव जीता है।
वायनाड में 2024 में उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को हराकर वायनाड लोकसभा सीट 4,10,931 वोटों के अंतर से हासिल की कांग्रेस के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, बीजेपी की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया था। लेकिन बाजी मारने में प्रियंका गांधी कामयाब रही थी