Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज: 7 जून से शुरू होगा हीटवेव का दौर
जयपुर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों में मौसम ने करवट ली। जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ समेत 12 जिलों में सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश हुई।

इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी राज्य के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। बीकानेर और श्रीगंगानगर सहित कई इलाकों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।
जयपुर में सुबह बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप
राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब 11 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ होने लगा और तेज धूप निकल आई। तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के अन्य जिलों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही
-
चूरू: 35.4°C
-
श्रीगंगानगर: 35.8°C
-
बारां: 35.6°C
-
पिलानी: 35.1°C
-
सीकर: 35°C
-
अजमेर: 36.3°C
-
वनस्थली (टोंक): 34.8°C
-
अलवर: 35.4°C
-
प्रतापगढ़: 35.9°C
-
झुंझुनूं: 35.4°C
-
फतेहपुर: 34.8°C
-
करौली: 35.5°C
-
सिरोही: 35.7°C
इन सभी शहरों में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
7 जून से फिर से बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होने के बाद राज्य में गर्म हवाओं का दौर शुरू होगा। खासकर पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और श्रीगंगानगर में लू चलने की संभावना है। लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।