World Environment Day 2025: विश्व पर्यावरण दिवस आज: PM मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा
हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस वर्ष भी पूरे भारत में स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध आयोजन किए जा रहे हैं।

साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2025) मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। जिसके बाद से हर साल 5 जून को यह दिन मनाया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम (World Environment Day 2025 Theme) है- ‘एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन’ (End Plastic Pollution)।
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास
विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। 5 जून 1972 को स्टॉकहोम सम्मेलन के उद्घाटन दिवस को चिन्हित करते हुए इसे हर साल मनाने का निर्णय लिया गया था। इसके अगले ही साल 1973 में पहला विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित किया गया था। तब से अब तक हर साल 5 जून को यह दिन पर्यावरण के प्रति चेतना फैलाने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन यूएनईपी (United Nations Environment Programme) द्वारा वैश्विक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारत में भी आज के दिन जगह-जगह वृक्षारोपण, सफाई अभियान, जन जागरूकता रैली और पर्यावरण संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कच्छ की यात्रा के दौरान 1971 के युद्ध में साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की थी। इस मौके पर उन महिलाओं ने प्रधानमंत्री को सिंदूर का पौधा भेंट किया था। पीएम मोदी ने वादा किया था कि वे इसे अपने आवास पर जरूर लगाएंगे।
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक संदेश है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और प्लास्टिक का उपयोग कम करें।