गुरुग्राम से इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला
गुरुग्राम। इंस्टाग्राम पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने एक महिला इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। वह पुणे की एक लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं।

कोलकाता पुलिस ने X पर लिखा
गार्डन रीच थाना कांड संख्या 136, दिनांक 15.05.2025 के संबंध में स्पष्टीकरण
कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में एक विधि छात्रा की गिरफ्तारी को लेकर जो भ्रामक और तथ्यहीन दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से गलत और भटकाने वाले हैं।
इस मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। अभियुक्ता को नोटिस देने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हर बार वह फरार पाई गई। इसके बाद सक्षम न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर उन्हें गुरुग्राम से विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की गई।
हम सभी से आग्रह करते हैं कि अपुष्ट या भ्रामक जानकारियों को फैलाने से बचें और केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें।
https://x.com/KolkataPolice/status/1928744760715497684
शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उन्होंने अपने वीडियो में एक विशेष धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। वीडियो वायरल होने के बाद कोलकाता में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई और कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी @sharmishtapanoli है। फिलहाल यह अकाउंट प्राइवेट है, इसलिए इसकी पोस्ट सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देतीं।
उनके बायो में एक और अकाउंट का ज़िक्र किया गया है – @sharmishta_19 – जिसे उन्होंने अपना मुख्य अकाउंट बताया है।
हाल ही में उनके खिलाफ विवाद और गिरफ्तारी के बाद यह संभव है कि उन्होंने कुछ पोस्ट डिलीट या आर्काइव कर दी हों, और उनके अकाउंट की सेटिंग्स भी बदली गई हों।
इस मामले से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप यह देख सकते हैं….
https://www.instagram.com/sharmishtapanoli/

https://x.com/ANI/status/1928735122104209588
उन्होंने 15 मई को वीडियो डिलीट कर माफी भी मांगी थी। अपने बयान में शर्मिष्ठा ने लिखा, “मैं बिना शर्त माफी मांगती हूं। किसी को ठेस पहुंचाने का मेरा उद्देश्य नहीं था। भविष्य में मैं अधिक सावधानी बरतूंगी।”
माफी के बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलती रहीं, जिसके चलते उन्होंने और उनके परिवार ने सुरक्षा कारणों से कोलकाता छोड़ दिल्ली का रुख किया।