TirangaYatra: झोटवाड़ा में विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा आज: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे नेतृत्व
झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज 25 मई 2025 को शाम 4:30 बजे विजय द्वार से चित्रकूट स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा का आयोजन कैबिनेट मंत्री एवं राजस्थान सरकार के कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा किया जा रहा है। वे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का कहना है कि यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर में भारत के वीर जवानों की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अद्भुत बहादुरी और पराक्रम दिखाया है, जिसे देश के हर नागरिक तक पहुंचाना जरूरी है।
इस तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के सशक्त मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस मौके पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ भी गरिमामय और प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जनता और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह तिरंगा यात्रा न केवल सैनिकों के पराक्रम को सम्मानित करेगी, बल्कि जनता में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से झोटवाड़ा क्षेत्र के लोग भी देश के वीर जवानों के साहस और देशभक्ति को करीब से महसूस कर सकेंगे। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और जनता की भीड़ में उमंग दिखाई दे रही है। यह तिरंगा यात्रा झोटवाड़ा के लिए गौरव का अवसर है, जहां सभी वर्गों के लोग मिलकर देश के लिए समर्पित अपने सैनिकों को सम्मानित करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देंगे।