Jaipur News: सिविल लाइंस में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिखाई देशभक्ति
हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोग गुर्जर की थड़ी चौराहे से बैकुंठनाथ मंदिर सोडाला तक चिलचिलाती धूप में पैदल चले। प्रचंड गर्मी के बावजूद वे पूरी ताकत से भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदेमातरम के जयघोष लगाते हुए न्यू सांगानेर रोड को गुंजायमान कर रहे थे।

यह नजारा था विधायक गोपाल शर्मा की अगुवाई में शनिवार को निकाली गई सिविल लाइंस की तिरंगा यात्रा का। यात्रा का नेतृत्व परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर होशियार सिंह दहिया और मेजर शैतान सिंह के परिवार ने किया। यात्रा में डीजे पर बजते देशभक्ति तराने युवाओं में जोश और उत्साह का संचार करते हुए थिरकने को मजबूर कर रहे थे। वहीं, भारत माता, जम्मू-कश्मीर में बफीर्ली पहाड़ियों पर सीमा की रक्षार्थ तैनात वीर जवानों और तोप की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इनके साथ तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर की तख्तियां थामे हाथी, ऊंट और घुड़सवार दल राहगीरों और लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहे थे। रथ और बग्घियों में शहीद परिवार, संत – महंत और पूर्व सैनिक सवार रहे।
सेना ने फहराई कीर्ति पताका : गोपाल शर्मा
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या पार्टी की यात्रा नहीं है। यह सिविल लाइंस वासियों के राष्ट्र के प्रति स्नेह और जवानों के प्रति सम्मान की प्रतीक है। “ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे महापराक्रमी सैनिकों के शौर्य ने आतंक के ठिकानों को मिट्टी में मिलाकर वैश्विक पटल पर भारत की कीर्ति पताका फहराई है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखा भारतीय सेना का शौर्य: विधायक गोपाल शर्मा
सभा को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने कहा, “यह यात्रा किसी एक पार्टी या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सिविल लाइंस क्षेत्रवासियों की राष्ट्रभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की प्रतीक है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हमारे महावीर सैनिकों ने आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर भारत की कीर्ति पताका पूरे विश्व में फहराई है।