Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का कहर जारी: श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर, 25 मई के बाद राहत के आसार
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी प्रदेश के 17 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि अलवर, भरतपुर सहित इन जिलों में आंधी और बारिश की भी संभावना जताई गई है।

गुरुवार को देश के टॉप-5 सबसे गर्म शहरों की सूची में राजस्थान के तीन शहर शामिल रहे। श्रीगंगानगर 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं पिलानी (झुंझुनूं) में तापमान 47.2 डिग्री और चूरू में 46.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो क्रमशः तीसरे और पांचवें स्थान पर रहे।
गर्मी से राहत देने के लिए जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को फॉग मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेशवासियों को 25 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
25 से 26 मई के बीच एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके असर से 31 मई तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
प्रमुख शहरों का तापमान (21 मई)
| शहर | अधिकतम (℃) | न्यूनतम (℃) |
|---|---|---|
| श्रीगंगानगर | 47.6 | 30.2 |
| पिलानी | 47.2 | 30.7 |
| चूरू | 46.8 | 32.5 |
| बीकानेर | 46.3 | 31.3 |
| वनस्थली (टोंक) | 46.2 | 27.8 |
| कोटा | 45.8 | 31.4 |
| जैसलमेर | 45.4 | 26.9 |
| चित्तौड़गढ़ | 44.7 | 26.7 |
| हनुमानगढ़ | 44.6 | 27.4 |
| बाड़मेर | 44.9 | 29.8 |
| जयपुर | 44.8 | 32.0 |
| झुंझुनूं | 44.2 | 29.2 |
| अजमेर | 43.2 | 30.2 |
| जोधपुर | 43.3 | 30.3 |
| सीकर | 43.0 | 29.0 |
| नागौर | 42.7 | 29.1 |
| पाली | 42.5 | 27.2 |
| झालौर | 41.1 | 29.9 |
| उदयपुर | 39.8 | 25.4 |
25 मई से मौसम में बदलाव के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, 25-26 मई से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेशभर में आंधी और बारिश की संभावना है। 31 मई तक कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

