Shraddha Walkar Murder Update: 3 साल बाद श्रद्धा मर्डर केस निर्णायक मोड़ पर: 18 मई 2022 को हुआ था मर्डर, अब दिल्ली की साकेत कोर्ट में गवाही का दौर जारी
दिल्ली के महरौली में तीन साल पहले 18 मई 2022 को हुए श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में अब फैसला करीब आता दिख रहा है। आफताब अमीन पूनावाला पर श्रद्धा की हत्या कर उसकी लाश के 35 टुकड़े करने का आरोप है। मामला अब साकेत कोर्ट में है और केस की सबसे अहम गवाही चल रही है।

श्रद्धा और आफताब लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। 18 मई 2022 को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में आफताब ने श्रद्धा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। रात भर वो लाश के साथ रहा और इंटरनेट पर बॉडी ठिकाने लगाने के तरीके खोजता रहा। अगले दिन उसने बाजार से बड़ा फ्रिज और आरी खरीदी, फिर श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिनों तक उन्हें छतरपुर के जंगलों में फेंकता रहा।
अब तक 212 में से 169 गवाहों की गवाही पूरी
श्रद्धा के परिवार की ओर से केस लड़ रहीं वकील सीमा कुशवाहा ने बताया कि अब तक 212 में से 169 गवाहों की गवाही हो चुकी है। फिलहाल गवाही का सबसे अहम दौर चल रहा है—इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राम सिंह की गवाही। उन्होंने ही आफताब से पूछताछ कर 35 टुकड़ों की सच्चाई सामने लाई थी।
कोर्ट में हर सुनवाई पर लाया जाता है सबूत
सीमा कुशवाहा बताती हैं कि कोर्ट प्रक्रिया के अनुसार केस से जुड़ी सारी चीजें हर सुनवाई पर कोर्ट में लाई जाती हैं। श्रद्धा की हड्डियाँ, फ्रिज, मर्डर में इस्तेमाल चाकू—हर वस्तु को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाता है। राम सिंह की गवाही फरवरी 2025 से चल रही है और अब तक खत्म नहीं हुई है। उम्मीद है कि 2-3 और तारीखों में यह पूरी हो जाएगी, इसके बाद डिफेंस वकील उनका क्रॉस एग्जामिनेशन करेगा।
आफताब बार-बार बदलता रहा वकील, नहीं दिखता कोई पछतावा
पुलिस सूत्रों के ‘इस केस में आफताब के लॉयर ने अब तक करीब 8 गवाहों के एफिडेविट जमा किए हैं। इसमें श्रद्धा और आफताब का एक कॉमन फ्रेंड भी है। उसके नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता है, लेकिन ये दोनों का खास दोस्त है। इन सबकी लिखित में गवाही जमा की गई है। कोई भी कोर्ट में फिजिकली पेश नहीं हुआ है। जरूरत पड़ने पर इन्हें कोर्ट में लाया जाएगा।’
डिफेंस के गवाहों में श्रद्धा-आफताब का कॉमन फ्रेंड भी
डिफेंस वकील ने अब तक लगभग 8 गवाहों के एफिडेविट कोर्ट में जमा किए हैं, जिनमें से एक श्रद्धा और आफताब का कॉमन फ्रेंड भी है। इन गवाहों की अभी कोर्ट में फिजिकल पेशी नहीं हुई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इन्हें बुलाया जा सकता है।
सबसे आखिर में होगी आफताब की गवाही
सीमा कुशवाहा के अनुसार, अब तक आफताब की गवाही नहीं हुई है। वह हर सुनवाई में मौजूद रहता है, लेकिन अभी उसकी आधिकारिक गवाही बाकी है। पुलिस ने जो पूछताछ की थी, वही चार्जशीट का हिस्सा है।
जल्द आ सकता है फैसला
‘फरवरी के आखिर से उनकी गवाही शुरू हुई थी और अब तक पूरी नहीं हुई है। अब तक जिस तरह से गवाही चल रही है, उससे लगता है कि 2-3 तारीखें और लगेंगी। इसके बाद डिफेंस का लॉयर उनसे क्रॉस क्वेश्चन करेगा