Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज: 3 दिन लू तो 17 मई को कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी तीन दिनों (15, 16 और 17 मई) को श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 17 मई को एक बार फिर से जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के 12 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, कई जिलों में चली तेज आंधी
राज्य में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बुधवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर के सीमावर्ती इलाकों में तेज आंधी चली। पाकिस्तान सीमा के पास स्थित इलाकों में रेत का बवंडर उठा। जिससे आसमान धूल के गुबार से ढक गया।
हनुमानगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। वहीं कोटा, झालावाड़, उदयपुर और डूंगरपुर में दोपहर बाद बादल घिर आए और हल्की बारिश दर्ज की गई।
भीषण गर्मी से बेहाल पश्चिमी राजस्थान
जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में दिन के समय तेज गर्मी रही। इन जिलों का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
बीकानेर में रेत का बवंडर, धूल से ढका आसमान
दोपहर के समय बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। बीकानेर में पाकिस्तान की ओर से आया रेत का बवंडर सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचा, जिससे पूरा इलाका धूल और मिट्टी से ढक गया। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे, जबकि उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।
यहां देखें प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (℃) | न्यूनतम तापमान (℃) |
---|---|---|
श्रीगंगानगर | 45.1 | 27.7 |
बाड़मेर | 43.4 | 27.7 |
जैसलमेर | 43.4 | 26.8 |
चूरू | 43.4 | 26.2 |
बीकानेर | 43.9 | 30.0 |
पिलानी | 42.7 | 22.5 |
जयपुर | 41.8 | 26.2 |
चित्तौड़गढ़ | 41.8 | 26.6 |
कोटा | 41.3 | 28.6 |
हनुमानगढ़ | 41.1 | 23.7 |
फतेहपुर | 41.2 | 24.1 |
करौली | 41.1 | 25.4 |
झुंझुनूं | 41.0 | 25.4 |
जोधपुर | 41.6 | 28.1 |
दौसा | 41.7 | 27.6 |
अजमेर | 40.8 | 25.6 |
पाली | 40.4 | 25.1 |
जालोर | 39.9 | 28.9 |
बारां | 39.6 | 26.7 |
सीकर | 39.5 | 22.5 |
भीलवाड़ा | 39.2 | 25.6 |
प्रतापगढ़ | 36.0 | 24.7 |
उदयपुर | 37.4 | 25.8 |