Rajasthan Weather: राजस्थान में दो दिन की राहत के बाद फिर लू का कहर: बाड़मेर में तापमान 45.4 डिग्री के पार
राजस्थान में बारिश के चलते दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी और लू ने दस्तक दे दी है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। सुबह 11 बजे तक ही तापमान 40 डिग्री पार कर गया था और लू चलनी शुरू हो गई। बीती रात यहां न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जैसलमेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीमावर्ती जिलों में लू के कारण लोगों को धूप में जलन का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 अप्रैल तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में और 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र में पारा 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर सकता है।
अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को 6 जिलों — गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनूं, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर — में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 16 अप्रैल को श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा जोधपुर, पाली, जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान (14 अप्रैल को):
शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
---|---|---|
बाड़मेर | 45.4 | 28.2 |
जैसलमेर | 44.0 | 26.7 |
फलोदी | 44.2 | 29.2 |
जोधपुर | 42.1 | 24.6 |
जालौर | 41.6 | 27.5 |
बीकानेर | 41.7 | 28.0 |
चूरू | 41.4 | 22.9 |
सीरोही | 40.5 | 21.7 |
भीलवाड़ा | 40.4 | 22.2 |
कोटा | 40.2 | 24.6 |
उदयपुर | 40.2 | 26.3 |
पिलानी | 39.9 | 21.3 |
पाली | 39.9 | 23.7 |
नागौर | 39.0 | 22.0 |
बारां | 39.0 | 20.2 |
फतेहपुर | 39.0 | 20.4 |
प्रतापगढ़ | 39.0 | 24.3 |
अजमेर | 38.9 | 23.8 |
झुंझुनूं | 38.5 | 23.4 |
वंशस्थली (टोंक) | 38.6 | 21.5 |
सीकर | 38.0 | 21.5 |
अलवर | 37.8 | 21.8 |
हनुमानगढ़ | 37.7 | 19.6 |
जयपुर | 37.6 | 25.8 |
धौलपुर | 36.8 | 23.2 |
करौली | 37.0 | 20.0 |
गंगानगर | 40.9 | 22.6 |