Gold And Silver Prices: सोने के दाम में उछाल, चांदी सस्ती हुई: जानिए 8 अप्रैल के ताज़ा रेट
आज 8 अप्रैल को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹808 बढ़कर ₹89,358 हो गया है। इससे पहले यह ₹88,550 था।

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एक किलो चांदी ₹353 घटकर ₹90,010 प्रति किलो रह गई है, जबकि इससे पहले इसका भाव ₹90,363 था। गौरतलब है कि 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोना ₹91,205 का ऑल टाइम हाई छू चुके हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (8 अप्रैल 2025)
शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹83,050 | ₹90,590 |
मुंबई | ₹82,900 | ₹90,440 |
कोलकाता | ₹82,900 | ₹90,440 |
चेन्नई | ₹82,900 | ₹90,440 |
भोपाल | ₹82,950 | ₹90,490 |
इस साल अब तक कितना बढ़ा सोना-चांदी?
- सोना: 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹89,358 हो गई है। यानी ₹13,196 की बढ़ोतरी।
- चांदी: चांदी की कीमत इस साल ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹90,010 हो गई है। यानी ₹3,993 की तेजी।
- वर्ष 2024 में सोना कुल ₹12,810 महंगा हुआ था।
आगे क्या हो सकते हैं भाव?
- सोना: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और गोल्ड ETF में निवेश से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में इस साल सोना ₹94,000 प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।
- चांदी: HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी व करेंसी हेड अनुज गुप्ता का कहना है कि चांदी की कीमतों में आगे भी तेजी आ सकती है और यह साल के अंत तक ₹1,08,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड खरीदने की सलाह
सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ गोल्ड ही लें। बता दे की सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है, जिसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) कहा जाता है। यह अल्फान्यूमेरिक होता है जैसे AZ4524 इससे यह सुनिश्चित होता है कि सोना कितने कैरेट का है और वह प्रमाणित है।