Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप: जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
जयपुर से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-5282 में बम की धमकी वाला एक लेटर मिलने से सोमवार रात मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। खतरे की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट पर रात 8:43 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 5282 में बम होने का लेटर मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एंटी बम स्क्वॉड और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
पूरे विमान की सघन तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों और स्टाफ ने राहत की सांस ली। अब मुंबई पुलिस यह जांच कर रही है कि बाथरूम में धमकी भरा पत्र किसने और क्यों रखा।
इसके बाद एहतियात के तौर पर रात 8 बजकर 43 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराया गया। यह फ्लाइट रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर लैंड हुई। जिसके बाद फ्लाइट को सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत रिमोट बे में पार्क कर सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के आधार फ्लाइट की लैंडिंग के बाद ट्रैकिंग के दौरान एयरलाइंस स्टाफ को फ्लाइट के बाथरूम में एक लेटर मिला था। इसमें फ्लाइट में बम होने की जानकारी थी। इसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी और पुलिस की टीम ने पूरी फ्लाइट की सघन चैकिंग की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद अब मुंबई पुलिस की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरी चिट्ठी बाथरूम में किसने और क्यों रखी था।