Manoj Kumar Death Update: मनोज कुमार का आज होगा अंतिम संस्कार: राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मनोज कुमार का 4 अप्रैल को सुबह करीब 3:30 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 5 अप्रैल को किया जाएगा।

मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर 11:30 बजे मुखाग्नि दी जाएगी। शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह उनके घर गोस्वामी टावर्स में रखी गई थी।
बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिनेमाई पर्दे पर ‘भारत कमार’ के नाम से मशहूर एक्टर ने शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि उनके पिता लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। आखिरी वक्त में उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने शांतिपूर्वक दुनिया को अलविदा कह दिया।