Constable Suspended in Rafale video Case Which Went Viral: अफीम वीडियो वायरल मामले में दो कांस्टेबल निलंबित: एसपी की सख्त कार्रवाई
जोधपुर में अफीम के सेवन का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। जांच के बाद एसपी ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने कापरड़ा थाने के दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है।

6 फरवरी 2025 को सोशल मीडिया पर अफीम मनुहार का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह घटना डांगियावास के एक गांव में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम की बताई जा रही है, जिसमें अफीम की मनुहार की गई थी। वीडियो की जांच के बाद एसपी राममूर्ति जोशी ने कापरड़ा थाने के कांस्टेबल संजय सिंह और पांचाराम को निलंबित कर दिया।
एसपी जोशी ने पुलिसकर्मियों से अवैध गतिविधियों में नहीं शामिल होने की चेतावनी दी है। कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जोशी ने कहा कि जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार के निर्देशन पर रेंज में अफीम व अवैध गतिविधियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जोधपुर पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
एसपी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश एसपी जोशी ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच पूरी होने तक सभी संबंधित पुलिसकर्मी ग्रामीण पुलिस लाइन में रहेंगे। फिलहाल इस मामले की जांच एससी/एसटी सेल के अधिकारी शंकरलाल कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप इस घटना के बाद जोधपुर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसपी जोशी ने मीडिया से क्या कुछ कहा देखिए…………