Rajasthan BJP Holi Sneh Milan Samaroh: होली स्नेह मिलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: 5000 से ज्यादा गांव होंगे गरीबी मुक्त

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नवनियुक्त मंडल और जिलाध्यक्षों से कहा कि उन्हें पद नहीं, बल्कि दायित्व मिला है, जिसे निष्ठा से निभाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजस्थानी लोक कलाकारों ने घुमर, गींदड़ और शेखावाटी लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। होली मिलान समारोह में न्यूज़ 21 ने भी प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और विधायकों कार्यकर्ताओं से की खास बातचीत आइये आपको भी सुनाते है।