Rajasthan weather Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की विदाई: अब मौसम रहेगा शुष्क
जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। यह विक्षोभ दो दिन पहले सक्रिय हुआ था। जिससे जयपुर, अजमेर, जोधपुर और जैसलमेर में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ यह पश्चिमी विक्षोभ विदा हो गया। अब शनिवार 22 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार 21 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान संगरिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 74 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।
22 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से अब मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में वृद्धि की संभावना है।
सप्ताहभर रहेगा शुष्क मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 मार्च से अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान…………..
सिरोही में 37.7 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 36.9 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 36.0 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 35.6 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 35.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 35.2 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 35.1 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 34.9 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 34.7 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 34.4 डिग्री सेल्सियस
करौली में 34.1 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 34.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 34.0 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 33.9 डिग्री सेल्सियस
पाली में 33.9 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 33.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 32.6 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 32.3 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 32.2 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 32.4 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं में 32.1 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 31.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 31.5 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 26.0 डिग्री सेल्सियस