Arvind Singh Mewar Funeral Update: अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार आज: श्रद्धांजलि देने अजय जडेजा-शैलेश लोढ़ा जैसी हस्तियां पहुंचीं
उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (80) की अंत्येष्टि कुछ ही देर में होगी। उनकी अंतिम यात्रा सुबह करीब 11 बजे सिटी पैलेस स्थित उनके आवास शंभू पैलेस से शुरू हुई। अंतिम यात्रा बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतिया (अंत्येष्टि स्थल) की ओर बढ़ रही है।

पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा, कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा, शिव (बाड़मेर) विधायक रवींद्र सिंह भाटी, ताज ग्रुप के सीईओ पुनीत चटवाल, उदयपुर एसपी योगेश गोयल सहित कई गणमान्य लोग शोक जताने पहुंचे। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अपनी दोनों बहनों से गले लगकर भावुक हो गए।
लक्ष्यराज सिंह ने पिता की अर्थी को दिया कंधा
सुबह करीब 7:30 बजे अरविंद सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह को शंभू निवास से बाहर लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सिटी पैलेस चौक पर रखा गया। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। उनका बेटा हरितराज सिंह मेवाड़ भी इस दुखद घड़ी में मौजूद रहा। शंभू निवास परिसर में सुबह से ही शोक जताने वालों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।
लंबे समय से थे बीमार
पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार (16 मार्च) को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थे और सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करवा रहे थे। उनका जन्म मेवाड़ के ऐतिहासिक राजघराने में हुआ था। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हो गया था।
देखे तस्वीरें………………………………..