Udaipur Royal Family: Arvind Singh Mewar Death News : पूर्व राजपरिवार के सदस्य महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन: मेवाड़ अंचल में शोक की लहर
उदयपुर में आज महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। उनके निधन पर भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, पूर्व अशोक गहलोत ने दुख जताया है

राजस्थान के मेवाड़ से सुबह-सुबह बड़ी दुखद खबर सामने आई है। पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरविंद सिंह मेवाड़ ने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे मेवाड़ अंचल में शोक की लहर दौड़ गई।
अरविंद सिंह मेवाड़ की उम्र 80 वर्ष है। कुछ समय पहले ही अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भार्ई महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ का भी स्वर्गवास हुआ था।
अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे मेवाड़ राजवंश के 76वें संरक्षक थे।