Celebration Of Faag Festival In Mehndipur Balaji: होली महोत्सव की धूम, लाखों श्रद्धालु पहुंचे: मेहंदीपुर बालाजी में आज होगा होलिका दहन
आस्था धाम मेहंदीपुर बालाजी में होली महोत्सव की धूम शुरू हो चुकी है। यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। मेहंदीपुर बालाजी में गुरुवार को विधि विधान के साथ होलिका दहन होगा। दहन के बाद दूर दराज से आए लाखों भक्त होली में नारियल,अगरबत्ती और सिक्के डालकर घर परिवार में खुशहाली की कामना करेंगे।

बता दें कि दौसा और करौली जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी में 6 दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत 11 मार्च से हो गई थी। इस तीन दिनों में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर अपने आराध्य देव के दर्शन किए है।
श्रद्धालु ढोल नगाड़ों की धुन पर केसरिया ध्वज हाथ में लेकर नाचकर होली का पर्व मना रहे है। इससे सम्पूर्ण धार्मिक भगवा रंग में रंगी नजर आ रही है। ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार होलिका दहन शुभ मुहूर्त के अनुसार देर रात साढ़े 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी की ओर से होलिका दहन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से अग्नि प्रज्वलित की जाएगी।

