Kia Carens Update: 36 महीनों में 2 लाख यूनिट्स की बिक्री: पेट्रोल वेरिएंट सबसे ज्यादा पसंद
नई दिल्ली भारत में प्रीमियम कार सेगमेंट में अग्रणी, किया (Kia) ने घोषणा की कि उसकी फैमिली एमपीवी किया कैरेंस (Kia Carens) ने 36 महीनों में 2,00,000 यूनिट्स की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

यह कार तेजी से अपनी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय वाहनों में से एक बन गई है। जो भारतीय परिवारों को आराम, जगह, टेक्नोलॉजी और स्टाइल का बेहतरीन संयोजन प्रदान करती है। किया (Kia) कैरेंस की लोकप्रियता उसके टॉप वेरिएंट्स की मजबूत मांग में दिखाई देती है। जो कुल बिक्री का 24% हिस्सा रखते हैं। सनरूफ, मल्टी-ड्राइव मोड, वेंटिलेटेड सीट्स, किया कनेक्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं ने इन वेरिएंट्स को ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है।
पॉवरट्रेन की बात करें तो, 58% ग्राहक पेट्रोल वेरिएंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। जबकि 42% ग्राहक डीजल वेरिएंट पसंद कर रहे हैं। वहीं, 32% ग्राहकों ने ऑटोमैटिक और iMT ट्रांसमिशन को चुना, जो ड्राइविंग की सहजता और सुविधा को दर्शाता है। इसके अलावा, 28% ग्राहकों ने सनरूफ वाले वेरिएंट को चुना और कुल बिक्री का 95% हिस्सा 7-सीटर मॉडल्स का रहा, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली कार साबित होती है।
किया इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष Mr. Hardeep Singh Brar ने कहा: किया कैरेंस की सफलता हमारे इनोवेशन और भारतीय परिवारों की जरूरतों की गहरी समझ का प्रमाण है। अपने एडवांस फीचर्स, विशाल इंटीरियर और बेहतरीन सुरक्षा के साथ, कैरेंस ने फैमिली कार सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया है। 2,00,000 से अधिक परिवारों के भरोसे के साथ, यह मील का पत्थर हमारी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है और हमें लगातार उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है।
वैश्विक स्तर पर भी किया कैरेंस की मजबूत उपस्थिति
किया कैरेंस ने भारतीय बाजार के अलावा वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। अब तक इस कार की 24,064 यूनिट्स को 70 से अधिक देशों में निर्यात किया गया है। किया की इस सफलता से यह साबित होता है कि ब्रांड न केवल भारतीय ग्राहकों बल्कि अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को भी पूरा कर रहा है।