IIFA 2025: राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय पहचान को नया आयाम: सितारों संग जगमगाया राजस्थान, आईफा ने दी वैश्विक पहचान
राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में इस साल का IIFA अवॉर्ड्स भव्य तरीके से आयोजित किया किया गया। नोवोटल ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जयपुर राजस्थान में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2025 ने प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई। यह आयोजन सिर्फ एक फिल्म अवॉर्ड समारोह नहीं था। बल्कि यह राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन और मनोरंजन उद्योग को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “कॉनसर्ट टूरिज्म हब” विजन को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान सरकार ने इस ऐतिहासिक आयोजन की सफल मेजबानी की। इससे राजस्थान को फिल्म निर्माण, सांस्कृतिक आयोजनों और वैश्विक पर्यटन के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में उभरने का मौका मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा,
“भारतीय सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों का वाहक भी है। आईफा जैसे मंच भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। राजस्थान का यह आयोजन भारतीय सिनेमा की ताकत को और मजबूती से दुनिया के सामने रखेगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी: पर्यटन और मनोरंजन उद्योग का सुनहरा भविष्य
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा आईफा अवॉर्ड्स 2025 का सफल आयोजन राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश को न केवल पर्यटन बल्कि फिल्म उद्योग का भी केंद्र बनाना है। आईफा की सफलता ने इस दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा: पर्यटन और फिल्म नीति को मिलेगी मजबूती
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, डबल इंजन की सरकार राजस्थान को पर्यटन, फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कृतसंकल्प है। आईफा 2025 का सफल आयोजन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोरंजन और फिल्म उद्योग के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए नई नीतियां बना रहे हैं।
राजस्थान के बिना बॉलीवुड की कल्पना नहीं
सीएम भजनलाल ने राजस्थान की खूबसूरती और फिल्म उद्योग के लिए इसकी उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थान के बिना बॉलीवुड की कल्पना ही नहीं की जा सकती। यहां का रेगिस्तान, अरावली की पहाड़ियां, चंबल के खूबसूरत घाट, विशाल किले और वन्य अभयारण्य फिल्म निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए बेहतरीन कैनवास प्रदान करते हैं।

IIFA से राजस्थान को मिलेगा नया मुकाम – दिया कुमारी
IIFA जैसे आयोजन से यहां के पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने इस बार IIFA के ग्रीन कारपेट पर जोर देते हुए कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर
- आईफा 2025 का प्रसारण 100 से अधिक देशों में, जिससे राजस्थान की वैश्विक ब्रांडिंग को मजबूती
- विदेशी पर्यटकों की संख्या में 10-15% तक वृद्धि की संभावना
- हॉलीवुड और अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योगों के प्रतिनिधियों के आगमन से विदेशी निवेश को बढ़ावा
- सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “ग्रीन इवेंट्स” और पर्यावरण-अनुकूल पहलों को प्राथमिकता
ग्रेट शोमैन राज कपूर को श्रद्धांजलि: राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान
आईफा 2025 ने न केवल बॉलीवुड सितारों को मंच प्रदान किया। बल्कि भारतीय सिनेमा के ग्रेट शोमैन राज कपूर को श्रद्धांजलि देकर राजस्थान की कला और संस्कृति का गौरव भी बढ़ाया। इस आयोजन के जरिए राजस्थान सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े सांस्कृतिक शो आयोजित करने का गौरव प्राप्त हुआ।
वैश्विक पर्यटन और मनोरंजन हब बनने की राह पर
आईफा अवॉर्ड्स 2025 के सफल आयोजन ने राजस्थान को पर्यटन और फिल्म निर्माण के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ठोस नींव रखी है। पूर्व में अबू धाबी, बैंकॉक और मुंबई जैसे शहरों ने आईफा के जरिए अपनी अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अब राजस्थान भी इसी राह पर आगे बढ़ रहा है।